फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Video of sports cycle theft in Ludhiana goes viral on social media

चोरी का वीडियो वायरल: छह फुट की दीवार फांदी, स्पोर्ट्स साइकिल चुराई फिर उसी से भाग निकला

Fri, 28 Oct 2022 09:09 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 28 Oct 2022 09:09 PM IST
सार

करीब डेढ़ मिनट से अधिक की सीसीटीवी फुटेज है। आरोपी आराम से चोरी की वारदात को अंजाम देता है। सामान के खटकने की आवाज आती है लेकिन न तो घर से कोई बाहर आता है और न ही आसपास के लोग। अब इलाके के लोग पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।  

विज्ञापन
Video of sports cycle theft in Ludhiana goes viral on social media
सीसीटीवी में कैद चोरी की वारदात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में पाश इलाके डॉ. श्याम सिंह रोड पर रहने वाले कारोबारी के घर चोर ने धावा बोल दिया। हैरानी की बात यह है कि चोर अकेला ही बिना किसी की मदद से करीब छह फुट की दीवार फांद कर घर में दाखिल हुआ और अंदर कुछ नहीं मिला तो उसने स्पोर्ट्स साइकिल ही उठा ली। एक हाथ से स्पोर्ट्स साइकिल उठाकर बाहर फेंकी और उसी पर सवार होकर फरार हो गया। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन


घर किसी जैन परिवार का बताया जा रहा है लेकिन पारिवारिक सदस्य कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। यह भी बताया गया है कि इसकी शिकायत थाना डिविजन आठ पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने भी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार डॉ. श्याम सिंह रोड स्थित एक घर में चोर घुसता है। करीब छह फुट की दीवार फांद कर वह घर के अंदर दाखिल हो जाता है। कुछ समय बाद वह दीवार के साथ स्पोर्ट्स साइकिल लगाता है और पहले खुद दीवार पर चढ़ता है। इसी दौरान एक गाड़ी आती है तो वह उसे देख नीचे हो जाता है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी के जाते ही आरोपी साइकिल को एक हाथ से ही ऊपर खींचता है और आराम से उसे बाहर फेंकता है और उसे ले फरार हो जाता है। हैरानी की बात यह है कि करीब डेढ़ मिनट से अधिक की सीसीटीवी फुटेज है। आरोपी आराम से चोरी की वारदात को अंजाम देता है। सामान के खटकने की आवाज आती है लेकिन न तो घर से कोई बाहर आता है और न ही आसपास के लोग। अब इलाके के लोग पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed