फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Video of ASI demanding bribe goes viral on Social media in Amritsar

Amritsar: घर में आ धमका ASI, 35 हजार की रिश्वत मांगी, बोला- चाहे गहने बेचें या मांग कर लाएं... हमें चाहिए

Tue, 13 Dec 2022 01:27 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 13 Dec 2022 01:27 AM IST
सार

वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला एसएसपी (ग्रामीण) स्वप्न शर्मा के पास पहुंचा और पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। अब बच्चीविंड चौकी प्रभारी एएसआई भगवान सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Video of ASI demanding bribe goes viral on Social media in Amritsar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक पुलिसकर्मी एक घर में पहुंच कर रिश्वत मांग रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद पुलिसकर्मी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। यह एएसआई एक घर में पहुंच कर परिवार वालों पर नशा बेचने के आरोप लगाकर 35 हजार रुपये की मांग कर रहा था। मामला पंजाब के अमृतसर जिले का है। आरोपी एएसआई बच्चीविंड पुलिस चौकी में तैनात है। 

विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला एसएसपी (ग्रामीण) स्वप्न शर्मा के पास पहुंचा और पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। अब बच्चीविंड चौकी प्रभारी एएसआई भगवान सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी मुताबिक लोपोके थानाक्षेत्र की बच्चीविंड पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई भगवान सिंह बच्चीविंड गांव के एक घर पहुंचता है। परिवार पर नशा बेचने का आरोप लगा 35 हजार रुपये की मांग करता है। परिवार के लोग कहते हैं कि वे किराना की दुकान पर 2-2 रुपये का सामान बेचते हैं। वीडियो में परिवार की एक महिला कहती है कि उनके पास तो सिर्फ 100 रुपये हैं। इतनी बड़ी राशि वे कहां से लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल वीडियो में एएसआई कहता है कि वह चाहे घर के गहने बेच कर लाएं या फिर पड़ोसियों से मांग कर लाएं, वह दो घंटे तक इंतजार कर सकता है। इस दौरान परिवार के लोग एक कमरे में दिखाई देते हैं तो एएसआई घर के दूसरे कमरे में बैठकर परिवार को पैसों की व्यवस्था करने को कहता है। पैसों की व्यवस्था न होने पर आरोपी परिवार को पर्चा दर्ज करने की बात करता है। वायरल वीडियो दो मिनट छह सेकेंड की है। इस संबंध में जब एसएसपी स्वप्न शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed