{"_id":"60ad07ef73803908cb1940da","slug":"video-of-a-youth-beating-up-goes-viral-on-social-media-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में इंसानियत शर्मसार: पीटने के बाद युवक का मुंडन किया, पेशाब पिलाने का भी आरोप, वीडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब में इंसानियत शर्मसार: पीटने के बाद युवक का मुंडन किया, पेशाब पिलाने का भी आरोप, वीडियो वायरल
Tue, 25 May 2021 08:09 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मलोट (मुक्तसर)
संवाद न्यूज एजेंसी, मलोट (मुक्तसर)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 25 May 2021 08:09 PM IST
सार
पूरे प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस भी हरकत में आई। पीड़ित अस्पताल में भर्ती है। पुलिस उसी के बयान के आधार पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
पूरे प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक को पीटने और पेशाब पिलाने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं लोगों ने युवक का मुंडन भी कर दिया। पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल में दाखिल करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रियता से जांच में जुट गई है। मामला पंजाब के मलोट का है।
विज्ञापन
पीड़ित युवक के चाचा के लड़के ने बताया कि मोहल्ले की ही एक लड़की उसके पीछे पड़ी थी। उसके ताऊ की मौत हो चुकी है और उसकी ताई दिहाड़ी मजदूरी करके घर चलाती है। ताऊ के लड़के के पास कोई भी मोबाइल नहीं है। लड़की फोन पर युवक से बातचीत करना चाहती थी। इसलिए सोमवार को उसे मोबाइल फोन देने आई थी। जिसकी जानकारी लड़की के परिजनों को लग गई और वह भी उसके पीछे-पीछे आ गए। आरोप है कि ताऊ के लड़के को घर से उठा लिया और एक जगह पर बांधकर उसे पीटने लगे।
विज्ञापन
इस दौरान उसके सिर के आधे बाल भी काट दिए और उसे पेशाब पिलाया गया। आसपास के कुछ लोगों और पुलिस ने उसे छुड़वाकर अस्पताल में भर्ती करवाया। पीड़ित को काफी चोटें आई हैं। थाना सिटी प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि अस्पताल से पीड़ित का बयान लेने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन