फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Video of a girl getting intoxicated in Muktsar goes viral on social media

Punjab News: मुक्तसर में युवती का वीडियो वायरल, सिरिंज में नशा भरकर बाजू में लगाने जा रही, खूब हो रही चर्चा

Thu, 03 Aug 2023 10:02 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 03 Aug 2023 10:02 PM IST
सार

युवती एक पेड़ के पास रेहड़ी के नीचे बैठकर सिरिंज में नशा भरकर बाजू पर लगाने की तैयारी कर रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति ने उसका वीडियो बना लिया। वीडियो बनता देख युवती व्यक्ति के हाथ से मोबाइल फोन छीनने लगी। यह सब कुछ वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
Video of a girl getting intoxicated in Muktsar goes viral on social media
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पंजाब में नशा लोगों की जिंदगी को नाश कर रहा है। अब मुक्तसर जिले में एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती ने हाथ में सिरिंज पकड़ रखी है और अपनी बाजू पर लगा जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद समाजसेवी संस्थाओं और जिला निवासियों ने इस पर चिंता व्यक्त की। यह वीडियो जिले में चर्चा का विषय बना है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुक्तसर में युवाओं के बाद अब युवतियां भी नशे की चपेट में आ गई हैं। वायरल वीडियो नगर काउंसिल कार्यालय के सामने शेर सिंह चौक पर बनी खंडहरनुमा मार्केट की बताई जा रही है।
विज्ञापन


युवती एक पेड़ के पास रेहड़ी के नीचे बैठकर सिरिंज में नशा भरकर बाजू पर लगाने की तैयारी कर रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति ने उसका वीडियो बना लिया। वीडियो बनती देख युवती व्यक्ति के हाथ से मोबाइल फोन छीनने लगी। यह सब कुछ वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है। उधर, वीडियो वायरल होने के बाद जिला पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed