फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vehicle thief gang exposed, seven arrested

मौज-मस्ती के लिए चुराते थे कार और करते थे स्नैचिंग, 7 गिरफ्तार

Wed, 10 May 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 10 May 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
Vehicle thief gang exposed, seven arrested
वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश
क्राइम ब्रांच की टीम ने शहर में सक्रिय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद लगभग 24 वारदात को सुलझाने का दावा किया है। इनमें डकैती, वाहन चोरी और स्नेचिंग के कई केस शामिल हैं। आरोपियों की पहचान धनास निवासी अंकित, गोपाल, बलवंत, गुड्डू, सेक्टर 52  निवासी लक्की, बादशाह और बुडैल निवासी विक्की के तौर पर हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सामने आया है कि आरोपी मौज मस्ती के लिए वारदात को अंजाम दे रहे थे। आरोपी ट्राइसिटी में करीब 60 वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन


एसपी रवि कुमार ने बताया कि इंस्पेक्टर अमनजोत सिंह की अगुवाई में बीते दिनों 7 आरोपियों को सेक्टर 19 में 3 युवकों को घायल कर उसने लूट करने के मामले में काबू किया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने शहर में इस गिरोह द्वारा की गई 24 वारदात को खुलासा किए जाने की बात कही है इनमें 7 मामले डकैती, 9 मामले वाहन चोरी और 8 मामले में स्नेचिंग के बताए गए है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लूट व स्नेचिंग की वारदात बढ़ने के बाद डीएसपी पवन कुमार की अगुवाई में टीम बनी थी। इसी जांच के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर धनास के जंगल में लूट की योजना बनाते समय 7 आरोपियों को काबू किया था जिनके पास से पुलिस को कुछ हथियार भी बरामद हुए थे। आरोपियों से पूछताछ के बाद सामने आया की वे सेक्टर-39 स्थित पेट्रोल पंप को लूटने की साजिश रच रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed