{"_id":"56e1c7b54f1c1bd4478b456e","slug":"vehicle-thief-arrest-13-vehicle-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और वाहन चोर गिरफ्तार, 13 वाहन बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक और वाहन चोर गिरफ्तार, 13 वाहन बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा,चंडीगढ़
Updated Fri, 11 Mar 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा। शिवालिक गार्डन के पास मंगलवार देर शाम फर्जी नंबर की एक्टिवा के साथ काबू आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 13 वाहन बरामद किए हैं। जबकि, वारदात में शामिल दूसरे आरोपी दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ करने में लगी है।
विज्ञापन
एसएसपी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि आरोपी दीपक और मोहम्मद इस्लाम सेक्टर-25 के निवासी हैं। उनकी निशानदेही पर वाहनों को बरामद करके वाहन चोरी के 13 केस सुलझाए गए हैं।
विज्ञापन
दरअसल, मनीमाजरा थाना पुलिस ने शिवालिक गार्डन के पास सेक्टर-25 के मकान नंबर 2932 के रहने वाले मोहम्मद इस्लाम (19) को फर्जी नंबर की एक्टिवा के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस की पूछताछ में मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि गत 20 फरवरी को उसने शिवालिक गार्डन की पार्किंग से सीएच 03आर -1052 नंबर की एक्टिवा चोरी की थी।
विज्ञापन
चोरी की एक्टिवा पर जाली नंबर लगाकर मोहम्मद इस्लाम फिर मंगलवार शाम को शिवालिक गार्डन में कोई और वारदात को अंजाम देने आया था। यहां एएसआई बहादुर सिंह की ओर से लगाए नाके में मोहम्मद इस्लाम की एक्टिवा के पेपर जांचने के बाद सारा मामला समाने आया।