फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   uttar pradesh lady commits suicide in chandigarh

चंडीगढ़ः यूपी की महिला ने पेड़ पर लगाया फंदा, कोठी में बतौर केयरटेकर रहती थी

Tue, 08 May 2018 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 08 May 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
uttar pradesh lady commits suicide in chandigarh
lady suicide - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
चंडीगढ़ सेक्टर-26 स्थित कोठी में बतौर केयरटेकर काम करने वाली संतोष (35) ने सोमवार सुबह पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमएसएच-16 में रखवा दिया है। संतोष मूलरूप से यूपी के सुल्तानपुर की रहने वाली थी।
विज्ञापन


पुलिस ने उसके परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। उनके चंडीगढ़ पहुंचने के बाद ही पुलिस पोस्टमार्टम करवाएगी। जानकारी के अनुसार संतोष और उसका पति दिनेश पिछले कई वर्षों से चंडीगढ़ सेक्टर-26 स्थित कोठी में बतौर केयरटेकर तैनात थे। उनके साथ उनके दो बच्चे भी रहते हैं।
विज्ञापन


कोठी मालिक विदेश में रहते हैं। सोमवार सुबह जब दिनेश घर पर नहीं था और उसके दोनों बच्चे कमरे में सो रहे थे तो उसने बाहर आकर देखा तो बरामदे के पास लगे एक पेड़ से उसकी मां संतोष ने खुद को फंदा लगा रखा था। उसने फौरन इसकी सूचना 100 नंबर पर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने संतोष को फंदे से उतार कर तुरंत जीएमएसएच-16 ले गई जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने संतोष की मौत की जानकारी यूपी के सुल्तानपुर में रहने वाले उसके मायके पक्ष को दे दी है।


उनके आने के बाद ही पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाएगी। थाना प्रभारी जसपाल सिंह भुल्लर के अनुसार अभी तक की जांच में मामला सुसाइड का प्रतीत हो रहा है बाकि संतोष के परिजनों के यहां पहुंचने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का असली कारण सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed