फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UT Secretariat, fire, UT Secretariat building, ut administration, advisor parimal roy, chandigarh

यूटी सचिवालय में अगर कभी आग लगी तो भगवान ही मालिक

Mon, 30 May 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Mon, 30 May 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
UT Secretariat, fire, UT Secretariat building, ut administration, advisor parimal roy, chandigarh
बिल्डिंग में लगे सभी फायर एक्सटिंग्यूसर की डेट एक्सपायर
सेक्टर-9 स्थित यूटी सचिवालय की बिल्डिंग में लगे सभी फायर एक्सटिंग्यूसर की डेट एक्सपायर हो चुकी है। अवधि खत्म हुए 10 दिन से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन किसी का भी इस ओर ध्यान नहीं है। शहर में लगातार आगजनी की घटनाएं हो रही हैं। नाइलिट का भयानक हादसा भी चंडीगढ़ में हो चुका है। इसके बावजूद प्रशासन कितना तैयार है इसका अंदाजा सचिवालय की मौजूदा स्थिति से लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


यूटी सचिवालय की पांचों मंजिलों पर 100 के करीब फायर एक्सटिंग्यूसर लगे हैं। एडवाइजर परिमल राय के ऑफिस के पास और पांचवीं मंजिल पर गृह सचिव अनुराग अग्रवाल के ऑफिस के नजदीक भी फायर एक्सटिंग्यूसर है, लेकिन किसी की नजर भी इन पर नहीं पड़ी है। 18 मई 2015 को इन एक्सटिंग्यूसर को बदला गया था। इनकी समयावधि 18 मई 2016 तक थी। इस तिथि केबाद सभी को बदला जाना या रीफिल किया जाना था। सचिवालय की किसी भी मंजिल पर आग बुझाने के लिए रेत की बाल्टियां तक नहीं रखी गई हैं।
विज्ञापन


नाइलिट में भी स्पार्किंग से हुआ था हादसा
सेक्टर-17 की नाइलिट बिल्डिंग में आगजनी का कारण स्पार्किंग ही बताया गया था। इस आग ने इतना भयंकर रूप ले लिया था कि यह बहुमंजिला इमारत पूरी तरह से जमींदोज हो गई। हालत यह है कि दो साल से अधिक समय बीतने के बाद भी इसका मलबा हटाया नहीं जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed