फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   upset on illegal relationship of husband woman commit suicide

पति निकला बेवफा तो उठाया खौफनाक कदम

Sun, 08 Feb 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र-इस्माईलाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र-इस्माईलाबाद Updated Sun, 08 Feb 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
upset on illegal relationship of husband woman commit suicide

किराये पर रहने वाली महिला ने पति के नाजायज संबंधों से दुखी होकर जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पति और महिला पर मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


बख्शीवाला राजपुरा पंजाब निवासी भूपेंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका जीजा दलजीत सिंह परिवार सहित इस्माईलाबाद के पंजाबी मोहल्ले में रहता है। शनिवार को उन्हें फोन पर बताया कि उसकी बहन बलजीत कौर ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है और उसे पटियाला के अमर अस्पताल ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन


यह पता चलने पर वे पटियाला पहुंचे, जहां बहन मृत मिली। उसके जीजा दलजीत सिंह ने मकान का एक हिस्सा महिला अंजु को किराए पर दे रखा है और उस महिला के साथ उसके अवैध संबंध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुके दो विवाह

upset on illegal relationship of husband woman commit suicide

उसका जीजा विगत दिवस उस महिला को लेकर कहीं चला गया था। जब वह वापस आया तो उसने उसकी बहन के साथ झगड़ा भी किया। इसी कारण उसकी बहन बलजीत कौर ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।

जहर निगलने वाली महिला के भतीजे लवप्रीत सिंह ने पोस्टमार्टम रूम के बाहर बताया कि उसके फूफा की यह तीसरी शादी थी। लवप्रीत के मुताबिक विवाह के बाद उन्हें पता चला था कि दलजीत सिंह की पहली पत्नी की संग्दिध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जबकि दूसरी उसे छोड़ कहीं चली गई थी। अगर उन्हें पहले इस बात की भनक लगी होती, तो फिर वे अपनी बुआ का विवाह यहां नहीं करते।

बताया गया है कि घटना के बाद विवाहिता को कुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। यहां से फिर महिला को गंभीर हालत के कारण पटियाला के अमर अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed