{"_id":"9e76cef936d068e7fd4860fbbff7f0d5","slug":"unnatural-intercourse-with-wife-accused-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से शर्मसार करने वाली घिनौनी हरकत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी से शर्मसार करने वाली घिनौनी हरकत
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर
Updated Sun, 02 Feb 2014 12:54 AM IST
विज्ञापन
थाना सदर के एक गांव में करीब डेढ साल पहले शादी करके आई एक महिला के गुप्तांग में हाथ डालने वाले कथित आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अप्राकृतिक ढंग से संभोग करने और उसके गुप्तांग में हाथ डालने के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोपी पति को शनिवार को अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में लुधियाना निवासी महिला ने बताया कि 23 जनवरी रात को उसके पति ने संभोग के दौरान उसके गुप्तांग में हाथ डाल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
युवती का आरोप है डेढ साल पहले जब उसकी शादी आरोपी से हुई थी। तब से ही वह उसे दहेज के लिए तंग और विभिन्न तरीकों से परेशान कर रहा है।
दहेज नहीं लाने से नाराज उसके पति ने उसके गुप्तांग में संभोग के बाद पूरी बाजू डाल दी। युवती ने बताया कि पहले तो वह दो दिन गांव में ही अपना इलाज करवाती रही।
लेकिन जब 29 जनवरी को उसकी हालत बिगड़ी तो उसने अपनी माता को इसकी जानकारी दी। उसकी माता उसे लुधियाना ले गई। इसके बाद परिवार वालों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवा दिया। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी।