{"_id":"582a10db4f1c1be0438fe6d3","slug":"unique-theft-in-chandigarh-man-pants-theft-from-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेब में रखे थे सौ-सौ के नोट, बाथरूम में गए व्यक्ति की पैंट ही ले भागे चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेब में रखे थे सौ-सौ के नोट, बाथरूम में गए व्यक्ति की पैंट ही ले भागे चोर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 15 Nov 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : Demo Pic
नोटबंदी के बाद शहर में चोरी एक अनोखा मामला सामने आया है। मनीमाजरा निवासी मदनलाल ढींगरा की गलती सिर्फ यही थी कि सुबह बाथरूम जाने से पहले वह अपनी पैंट कमरे में छोड़ गया था। बस इसी बात का फायदा उठाकर चोर वहां से उसकी पैंट उठाकर ले भागे। वारदात का कारण पैंट की जेब रखा पर्स बताया जा रहा है, पर्स में सौ-सौ के नोट थे रखे थे।
शांति नगर गली नंबर एक के मकान नंबर 5/1 में रहने वाले मदनलाल ने बताया कि वह सुबह पौने सात बजे बाथरूम में गए थे, 10 मिनट बाद बाहर जैसे ही आए तो उनकी पैंट गायब मिली। उन्होंने सीसीटीवी रिकार्डिंग देखी तो पता चला कि एक 30 साल का युवक उनके कमरे में से उनकी पेंट उठा कर ले गया है। इसकी सूचना उन्होंने पहले पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद फिर मनीमाजरा थाना पुलिस ने उनके घर आकर जांच की। मनीमाजरा पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा की फुटेज लेकर जांच शुरू कर दी है।