{"_id":"484b928d0ac7012a14aa760b2a3f7332","slug":"union-bank-atm-robbery-in-jalandhar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में ATM काटकर निकाल ले गया 12 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जालंधर में ATM काटकर निकाल ले गया 12 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Sat, 16 Jan 2016 07:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के जालंधर में एटीएम काटकर 12 लाख रुपये निकालकर ले जाने का मामला सामने आया है। एटीएम यूनियन बैंक का था।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही थाना बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंची। जिस तरह से एटीएम काटा गया है उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वारदात को गैस कटर गिरोह ने अंजाम दिया है।
लुटेरे ने एटीएम में लगे कैमरों के तार काट दिए लेकिन एक कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई। पुलिस फुटेज के जरिए जांच में जुट गई है। बैंक प्रबंधकों का कहना है कि एटीएम में करीब 12 लाख रुपये थे।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक लुटेरा सुबह करीब साढ़े पांच बजे एटीएम में घुसा था। उसने हेलमेट पहना हुआ था। उसने अंदर घुसते ही कैमरों की तारें काट डाली। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। एटीएम पर कोई सिक्योरिटी गार्ड भी नहीं था।
विज्ञापन
थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ केवल किशोर ने बताया कि अब तक तक लुटेरों का पता नहीं चला है। एटीएम में लगे एक कैमरे में लुटेरे को एटीएम तोड़ते देखा जा सकता है लेकिन उसने हेलमेट पहना हुआ था।
मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। लुटेरे के साथ और कितने लोग थे इस बात की पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी। सीसीटीवी से मिली फुटेज की मदद व जांच के बाद जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।