फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   unconscious found girl missed from chandigarh hospital

रात को बेहोश मिली युवती, सुबह अस्पताल से गायब

Thu, 21 Jan 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 21 Jan 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
unconscious found girl missed from chandigarh hospital

चंडीगढ़ में मलोया मोड़ के पास सड़क पर देर रात संदिग्ध हालत में बेहोश मिली युवती सुबह अस्पताल से गायब मिली। पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर मामले की जांच कर शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि रात को करीब 1 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में किसी ने सड़क पर करीब 24 साल की युवती के बेहोशी की हालत में पड़े होने की सूचना दी।

विज्ञापन


मौके पर पीसीआर की वैन पहुंची तो युवती सड़क पर गिरी पड़ी थी। उसको मामूली चोटें भी लगी थीं। पीसीआर वैन से लाकर युवती को जीएमएसएच-16 में भर्ती करा दिया गया। एक चश्मदीद  ने बताया था कि युवती को एक गाड़ी में सवार लोग सड़क पर फेंक  कर भाग गए थे।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रात को युवती बयान देने की हालत में नही थी। ऐसा लग रहा था कि उसने कोई नशा कर रखा है। वह अपना नाम तक ठीक से  नहीं बता पा रही थी। पुलिस ने सोचा की सुबह जब वह होश में आएगी तब उसका  बयान दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह जब मलोया थाना पुलिस बयान लेने गई तो पता चला कि युवती अस्पताल से जा चुकी र्थी। ड्यूटी पर तैनात डाक्टरों का कहना है कि युवती सुबह होने से पहले ही अस्पताल से चली गई। अस्पताल के पास युवती का नाम पता कुछ दर्ज नहीं है। फिलहाल, पुलिस ने मामले में डीडीआर दर्ज की है और युवती का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

रात के वक्त युवती लड़की बयान नही दे पा रही थी। उसने अपना नाम पता कुछ नहीं बताया था, सुबह होने पर जब पुलिस अस्पताल गई तो वह अस्पताल से जा चुकी थी।
- रामरतन, एसएचओ मलोया पुलिस स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed