Bathinda News: बठिंडा में फिर चली गोली, दो युवक गंभीर रूप से घायल, एम्स भेजा गया
थाना कोतवाली के इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह का कहना है कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि उक्त घटना युवकों की आपसी कहासुनी के बाद हुई है। पुलिस ने गोलियां चलाने वाले युवकों की भी पहचान कर ली है। उन्होंने बताया कि मौके पर 12 बोर की बंदूक और उसके खोल मिले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा में गुरुवार देर शाम माल रोड पर स्थित बाहिया फोर्ट होटल के समीप गली में कुछ युवकों ने दो युवकों को गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया। गोली लगने से घायल युवकों की पहचान रेशम सिंह निवासी गांव राजगढ़ और शिवम निवासी परसराम नगर बठिंडा के तौर पर हुई है।
दोनों घायलों को लोगों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देख एम्स रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि चिट्टे के पैसों पर विवाद हुआ था।
वहीं, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। एक सप्ताह में यह दूसरी बड़ी वारदात है। इससे पहले पिछले शनिवार को दो बाइक सवार युवकों ने माल रोड एसोसिएशन अध्यक्ष हरजिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
गुरुवार देर रात करीब नौ बजे बाहिया फोर्ट होटल वाली गली में अचानक गोली चलने की आवाज आने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों को जब पता चला कि उक्त गोली चलने से दो युवक गंभीर घायल रूप से घायल हैं तो एंबुलेंस बुलाकर तुरंत दोनों घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि वहां से इन्हें एम्स रेफर कर दिया गया।
मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस की टीम ने होटल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया। थाना कोतवाली के इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह का कहना है कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि उक्त घटना युवकों की आपसी कहासुनी के बाद हुई है। पुलिस ने गोलियां चलाने वाले युवकों की भी पहचान कर ली है। उन्होंने बताया कि मौके पर 12 बोर की बंदूक और उसके खोल मिले हैं।
मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि घायल हुए युवक होटल के नजदीक एक युवक को चिट्टा देने आए थे। जहां पर उक्त सभी युवकों की आपस में पैसों को लेकर बहसबाजी हो गई। इसी दौरान कुछ युवकों ने चिट्टा देने आए युवकों पर गोलियां चला दीं। इससे दोनों युवक घायल हो गए। घायल अवस्था में सिविल अस्पताल पहुंचे रेशम सिंह और शिवम को सीने में गोली लगी हैं।