फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two youths died in bus and bike collision in Fatehgarh sahib

फतेहगढ़ साहिब: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, बाइक की टंकी में धमाके के बाद निजी बस में लगी आग

Fri, 03 Sep 2021 10:49 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 03 Sep 2021 10:49 PM IST
सार

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। ओवरटेक करते समय बाइक बस के नीचे आ गई। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। वहीं बाइक की टंकी में धमाका होने से बस में आग लग गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने आनन-फानन यात्रियों को बाहर निकाला। 

विज्ञापन
Two youths died in bus and bike collision in Fatehgarh sahib
हादसे के बाद निजी बस में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में बड़ा हादसा हुआ है। यहां के गांव गुनिया माजरा में शुक्रवार देर शाम एक निजी बस के नीचे आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। बस से टकराते ही बाइक की पेट्रोल टंकी में जोरदार धमाका हुआ। इससे बस में आग लग गई। मृतकों की पहचान अजनाली मंडी निवासी अशोक कुमार और मिथुन कुमार के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार शाम करीब सात बजे एक निजी बस पटियाला से सरहिंद की ओर जा रही थी। इससे पहले गांव गुनिया माजरा के पास पहुंची तो बाइक पर सवार दो युवकों ने ओवरटेक किया। राहगीरों के अनुसार इसी दौरान बस के नीचे आने से बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक की पेट्रोल टंकी में धमाका होने से बस में आग लग गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने आनन-फानन बस से यात्रियों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे डीएसपी मंजीत सिंह, मूलपुर थाना एसएचओ रूपिंदर बाजवा ने बताया कि मोटरसाइकिल सवारों की पहचान अजनाली मंडी (गोबिंदगढ़) निवासी अशोक कुमार और मिथुन कुमार के रूप में हुई है। दोनों के शवों को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed