फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two youth killed in a road accident in batala

अंधेरे में खड़े टैंकर से बाइक भिड़ी, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Sun, 03 Sep 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला Updated Sun, 03 Sep 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
two youth killed in a road accident in batala
Accident

जालंधर-बटाला जीटी रोड पर अचल साहिब के पास खड़े टैंकर से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। शनिवार को यह हादसा सुबह पांच बजे हुआ। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों की पहचान लवप्रीत सिंह (23) पुत्र मंगल सिंह और सुखविंदर सिंह (22) पुत्र रंजीत सिंह दोनों वासी गांव सलोचाहल के रूप में हुई है। पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में लवप्रीत सिंह के ताया जोगिंदर सिंह ने बताया कि लवप्रीत सिंह और सुखविंदर सिंह दोनों दोस्त थे। दोनों प्राइवेट बस में कंडक्टर थे। शनिवार को सुबह दोनों बाइक पर ब्यास को जा रहे थे। उन्हें ब्यास से बटाला आने वाली अपनी-अपनी बस लेनी थी। दोनों जब कस्बा अचल साहिब के पास पहुंचे। वहां जीटी रोड पर एक पंचर टैंकर खड़ा था।
विज्ञापन


टैंकर की न तो पार्किंग लाइटें जल रही थी और न ही कोई विशेष सिगनल दिया गया था कि पता चल सके कि वहां कोई वाहन खड़ा है। सुबह अंधेरा होने की  वजह से दोनों को सड़क पर खड़ा टैंकर नही दिखा और वह सीधा सड़क पर खड़े टैंकर से टकरा गए । टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और उनका बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

थाना रंगड नंगल के एसएचओ मुखतार सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को बटाला के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टैंकर के चालक सतकरतार सिंह पुत्र दलीप सिंह वासी दशमेश नगर अमृतसर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने टैंकर को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed