फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two youth Flow in canal in Hoshiarpur of Punjab

सेना में भर्ती होने के लिए बनवाने गए थे दस्तावेज, दो नौजवानों को ऐसे खींच ले गई मौत, परिवार में मातम

Tue, 25 Jun 2019 10:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तलवाड़ा (होशियारपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तलवाड़ा (होशियारपुर) Published by: ajay kumar Updated Tue, 25 Jun 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
Two youth Flow in canal in Hoshiarpur of Punjab
सांकेतिक तस्वीर

तलवाड़ा के गांव भंबोताड़ के दो युवक सोमवार को नहर में बह गए। दोनों घर से सेना में भर्ती के लिए कुछ दस्तावेज बनवाने कमाही देवी के सेवा केंद्र के लिए निकले थे।

विज्ञापन


घटना का पता तब लगा जब उनकी बाइक, कपडे़, जूते और मोबाइल गांव नमौली हार के पास कंडी नहर के किनारे मिले। सोमवार देर शाम एक युवक का शव नहर से बरामद हो गया था। दूसरे का शव मंगलवार सुबह मिला। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चरणजीत सिंह पुत्र राजिन्दर कुमार (18) व रमेश कुमार उर्फ पंकज पुत्र वरियाम सिंह दोनों निवासी गांव भंबोताड सोमवार सुबह घर से बाइक पर कमाही देवी के सेवा केंद्र के लिए निकले थे। उन्हें सेना में भर्ती के लिए कुछ दस्तावेज तैयार कराने थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी परिजनों से आखिरी बार फोन पर बात करीब एक बजे हुई थी। उसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चला। तलाश करने पर उनके कपडे़, जूते, मोबाइल व बाइक कंडी नहर के किनारे नमौली हार के पास पड़े मिले। 

खबर मिलते ही दोनों लड़कों के परिजन व तलवाड़ा पुलिस तलाश में जुट गई। देर शाम दमकल विभाग के कर्मचारियों व स्थानीय लोगों की मदद से चरणजीत सिंह का शव तो नहर से निकाल लिया गया और बीबीएमबी अस्पताल तलवाड़ा में रखवाया गया। 


रमेश कुमार का सोमवार देर रात तक कुछ पता नहीं चल पाया। मंगलवार सुबह रमेश का शव भी बरामद हो गया। कयास लगाया जा रहा है कि लौटते वक्त दोनों नहाने के लिए नहर में उतरे और तेज बहाव में बह गए होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed