फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two young women teased by two youths at chandigarh

देर रात लड़कियों से छेड़छाड़, जबरन रिक्शे से उतार किए भद्दे कमेंट

Wed, 14 Sep 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 14 Sep 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
two young women teased by two youths at chandigarh
Teasing - फोटो : Demo Pic
सोमवार देर रात नाइट फूड स्ट्रीट से खाना खाकर सेक्टर-15 स्थित पीजी लौट रही दो युवतियों से कार सवार दो युवकों द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। युवतियों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल कर कार का नंबर पुलिस को बताया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार युवतियां सेक्टर-15 में पीजी में रहती हैं। वे सोमवार देर रात खाना खाने नाइट फूड स्ट्रीट गई हुई थीं। करीब रात 1 बजे दोनों वहां से रिक्शा से लौट रही थीं। इसी दौरान रिक्शे के पास एक स्विफ्ट आकर रुकी। इसमें दो युवक सवार थे। आरोप के मुताबिक दोनों ने युवतियों पर कमेंट करने शुरू कर दिए। युवतियों ने इसे इग्नोर किया तो दोनों ने उनके रिक्शा के आगे कार रोक ली और जबरन रिक्शे से खींच लिया और उनसे छेड़छाड़ करने लगे। 
विज्ञापन


युवतियों ने शोर मचाया तो दोनों वहां से भाग गए। युवतियों ने उनकी कार का नंबर नोट कर लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस के पहुंचने पर दोनों ने घटना की जानकारी दी और आरोपियों की कार का नंबर बताया। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर डीडीआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed