फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two Women Committed Suicide In Sunam and Gurdaspur

Punjab News: सुनाम में महिला ने फंदा लगा दी जान, गुरदासपुर में विवाहिता ने जहर निगला

Wed, 24 May 2023 05:13 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम/गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम/गुरदासपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 24 May 2023 05:13 PM IST
सार

गुरदासपुर के गांव बोपाराय में पति से परेशान होकर महिला ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। थाना सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रूपिंदर कौर (42) निवासी बोपाराय ने मरने से पहले ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिया कि उसका पति हमेशा उसे परेशान करता रहता था। इसी परेशानी में उसने जहरीली दवा निगल ली।

विज्ञापन
Two Women Committed Suicide In Sunam and Gurdaspur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दहेज की मांग और घरेलू हिंसा से तंग आकर विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मृतक युवती के पति, सास, दादी सास समेत सात रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में गांव रटौलां निवासी सुखचैन सिंह ने कहा है कि उसकी बहन संदीप कौर का विवाह छह माह पहले गांव शेरों के दिलप्रीत सिंह के साथ हुआ था। 

विज्ञापन


उन्होंने विवाह पर करीब साठ लाख रुपये खर्च किया था लेकिन विवाह के कुछ दिनों बाद ही उसकी बहन को और दहेज लाने के लिए परेशान किया जाने लगा। इसके अलावा उसकी बहन पर अन्य तरह की घरेलू हिंसा की गई। संदीप कौर ने इस संबंध में उन्हें बताया और कई बार पंचायती तौर पर सुलह हुई। 
विज्ञापन


24 मई को उसकी बहन का फिर फोन आया कि उसे बेहद परेशान किया जा रहा है। इसके बाद सुखचैन सिंह अपने रिश्तेदारों के साथ गांव शेरों पहुंचे। उन्होंने वहां अपनी बहन को साथ ले जाने को कहा लेकिन ससुराल वालों ने साथ भेजने से मना कर दिया। उसी रात करीब साढ़े नौ बजे फोन आया कि संदीप कौर की मौत हो गई है। सुखचैन सिंह ने आरोप लगाया कि ससुराल की हिंसा व दहेज की मांग की वजह से उसकी बहन ने मौत को गले लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी भरपूर सिंह ने बताया कि सुखचैन सिंह के बयान पर संदीप कौर के पति दिलप्रीत सिंह, सास सपिंदर कौर, दादी सास गुरसेव कौर, सुखजीत कौर, जसविंदर कौर व सतिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पति से परेशान महिला ने जहर निगलकर की आत्महत्या
गुरदासपुर के गांव बोपाराय में पति से परेशान होकर महिला ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। थाना सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रूपिंदर कौर (42) निवासी बोपाराय ने मरने से पहले ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिया कि उसका पति हमेशा उसे परेशान करता रहता था। इसी परेशानी में उसने जहरीली दवा निगल ली। उसे इलाज के लिए गुरदासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस बारे में सूचना मिलने पर जांच अधिकारी एसआई सतपाल सिंह ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट को सूचित किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट को रूपिंदर कौर ने बताया कि पति से परेशान होकर उसने गेहूं में रखने वाली जहरीली दवा निगल ली है। इलाज के दौरान रूपिंदर कौर की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति हरजीत सिंह निवासी बोपाराय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed