फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two traffickers killed in encounter by BSF

बीएसएफ ने मुठभेड़ में मार गिराए दो तस्कर

Wed, 24 Sep 2014 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Wed, 24 Sep 2014 09:38 PM IST
विज्ञापन
Two traffickers killed in encounter by BSF

बीएसएफ की 163 बटालियन ने सीमा के भिक्खीविंड सेक्टर की खालड़ा चौकी के पास गत रात्रि पाकिस्तान घुसपैठियों व भारतीय तस्करों की गोलियों का जवाब देते हुए दो भारतीय तस्करों को मार गिराया है।

विज्ञापन


हालांकि मारे गए दोनों भारतीय तस्करों की पहचान नहीं हो पाई है। घटनास्थल से बीएसएफ ने एक पिस्टल, एक मैगजीन और सात गोलियां पिस्टल की भी बरामद की हैं।

बीएसएफ के डीआईजी एमएफ फारूखी ने मीडिया के साथ बातचीत करते हुए खुलासा किया है कि आजकल सीमा के पास धान की फसल काफी है। इसकी आड़ में पाकिस्तान तस्कर भारतीय सीमा में घुसपैठ करवाते हैं वहीं नशीले पदार्थों की तस्करी की भी कोशिश करते हैं। इसे ध्याना में रखते हुए बीएसएफ की ओर से भारत पाक सीमा पर कंटीली तार के आसपास सुरक्षा काफी मजबूत की है।
विज्ञापन


गत रात्रि भी जब भिक्खीविंड सेक्टर की खालड़ा चौकी के पास बीएसएफ के सिपाहियों ने सीमा पर से कुछ हलचल देखी तो घुसपैठियों को ललकारा, लेकिन घुसपैठियों व तस्करों ने अपनी गतिविधियां जारी रखी और बीएसएफ की गश्त पार्टी पर भी गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाब में बीएसएफ की ओर से गोलियां चलाई गईं। इसी दौरान दो भारतीय तस्कर गोलियां लगने से मर गए। दो पाकिस्तानी तस्कर रात्रि के अंधेरे का फायदा उठा कर पाकिस्तान की तरफ भागने में सफल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed