{"_id":"57d910e64f1c1bbf24d47a30","slug":"two-people-including-driver-died-in-bus-accident-in-jalandhar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुत्ते को बचाने के चक्कर में बस हादसा, ड्राइवर समेत दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुत्ते को बचाने के चक्कर में बस हादसा, ड्राइवर समेत दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Wed, 14 Sep 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
जालंधर में बस एक्सीडेंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर के चौगिट्टी फ्लाईओवर के पास बुधवार को एक बस की टिप्पर से टक्कर में दो लोगों की मौत और करीब 12 लोग घायल हो गए। उनको इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया है।
बुधवार सुबह लगभग सात बजे नेशनल हाईवे एक पर पठानकोट से जालंधर आ रही पनबस की बस अपने आगे जा रहे एक टिप्पर से जा टकराई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बस चालक टूटी हुई बस में बुरी तरह फंस गया। उसे बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चौगिट्टी फ्लाईओवर से टिप्पर और बस आगे पीछे होते हुए पीएपी की ओर जा रहे थे कि अचानक पावर कार्पोरेशन के ग्रिड स्टेशन के सामने टिप्पर ने अचानक ब्रेक लगा दी।
इस दौरान पीछे से आ रही बस के चालक ने बस संभालने का प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार से बस टिप्पर के पीछे जोर से जा टकरा गई। इस दौरान एक आई-20 कार भी बस से जा टकराई और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार लोग भी घायल हो गए।

चौगिट्टी फ्लाईओवर के पास हुआ हादसा
Accident
- फोटो : अमर उजाला
सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया, जहां बस चालक बाबा राम सिंह और बस में सवार परमिंदर सिंह की मौत हो गई। हादसे में बस कंडक्टर जोगिंदर की टांगें टूट गईं। रामामंडी के जौहल अस्पताल में इलाज करवा रहे जोगिंदर ने कहा कि हादसे के बाद इकट्ठा हुई भीड़ सहायता करने के नाम पर उसका बैग जिसमें टिकट मशीन और टिकट बिक्री की सारी नगदी चुरा ले गए।
थाना रामामंडी की पुलिस ने मामला दर्ज कर टिप्पर के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। इस हादसे ंमें करीब 12 लोग घायल हुए। इसमें रागिनी शर्मा निवासी पठानकोट जो लवली यूनिवर्सिटी में टीचर है, वह भी घायल हो गई। वह कपूर अस्पताल में इलाज करवा रही है। इसके अलावा भांगपुर के कुलविंदर, पुलिस कर्मचारी मनिंदर के अलावा कार सवार नवयुवक सन्नी और उसकी पत्नी भी घायल हो गई।