फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two people died in well in Charkhi Dadri of Haryana

कुएं से पिता की नहीं आई आवाज... बेटे और बड़े भाई को भी 'नीचे उतार लाई मौत', पसरा मातम

Fri, 14 Jun 2019 01:08 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 14 Jun 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
Two people died in well in Charkhi Dadri of Haryana
मृतक ताऊ जौहरी और सुमित - फोटो : अमर उजाला

चरखी दादरी के गांव कलाली में कुएं से पाइप निकालने उतरे ताऊ और भतीजे की गैस के प्रभाव से मौत हो गई जबकि युवक के पिता को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर झोझूकलां चौकी ने शवों को कब्जे में लेकर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। परिजनों ने प्रशासन के पास बचाव संबंधी उपकरण न होने पर नाराजगी जाहिर की और सरकार से मदद की गुहार भी लगाई है। 

विज्ञापन


कुएं में सबसे पहले युवक का पिता उतरा था। उसके बाहर नहीं निकलने पर बेटा कुएं में उतरा। इसके बाद ताऊ मदद के लिए कुंए में उतरा था। पड़ोस में काम कर रहे लोगों ने इसकी जानकारी दमकल और स्वास्थ्य विभाग को दी। इसके बाद ग्रामीणों ने अपने प्रयास से तीनों को कुएं से बाहर निकाला।  
विज्ञापन


जानकारी अनुसार कलाली के पूर्व सरपंच बलवान सिंह के खेत में एक कुआं है। यह कुआं करीब 40 साल पुराना और 70 फीट गहरा है। कुआं तीन साल से बंद है। गुरुवार सुबह बलवान सिंह, बेटा सुमित और बड़ा भाई जौहरी खेती के काम से घर से खेत में गए थे। सुबह करीब 11 बजे बलवान सिंह पाइप निकालने के लिए कुएं में उतरा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जब पांच मिनट तक बलवान सिंह ने कुएं के अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो उसका बेटा सुमित उसे देखने के लिए रस्सी के सहारे नीचे उतरा। बताया जा रहा है कि सुमित ने कुएं में उतरने के बाद करीब दस मिनट तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो जौहरी भी कुएं में उतर गया। जाने से पहले जौहरी ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। 

शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मामले की सूचना पहले दमकल विभाग और फिर स्वास्थ्य विभाग को दी। सूचना मिलने के करीब आधा घंटे बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासनिक अमले के पास सुरक्षा के कोई उपकरण नहीं थे। 

इस कारण प्रशासनिक टीमें मूक-दर्शक बनी रही। दोपहर करीब दो बजे ग्रामीणों ने तीनों को अपने स्तर पर ही प्रयास कर कुएं से बाहर निकाला और तुरंत उन्हें दादरी सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जौहरी और उसके भतीजे सुमित को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बलवान सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल से रेफर कर दिया।

 वहीं, झोझूकलां चौकी पुलिस भी सिविल अस्पताल पहुंची और मृतकों के परिजन जयकिशन के बयान दर्ज किए। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। वहीं, नायब तहसीलदार राजकुमार शर्मा भी सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में मौत का कारण जहरीली गैस से दम घुटना बताया गया है।

10 जुलाई को होनी थी सुमित की शादी
सिविल अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों और कलाली के ग्रामीणों ने बताया कि बलवान सिंह पिछली योजना में गांव के सरपंच थे। उनके दो बेटे थे। सुमित बड़ा था। परिजनों ने बताया कि दस जुलाई को सुमित और उसके छोटे भाई की शादी होनी तय थी। घर में शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी थी। गुरुवार को इस मामले ने सभी को झकझोर कर रख दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed