{"_id":"5c61984abdec2229d2397c26","slug":"two-people-died-in-road-accident-in-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली की लोडर से आमने-सामने की टक्कर, हादसे में दो फुफेरे भाई की गई जान...मचा कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली की लोडर से आमने-सामने की टक्कर, हादसे में दो फुफेरे भाई की गई जान...मचा कोहराम
Tue, 12 Feb 2019 09:33 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला सिटी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला सिटी (हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 12 Feb 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी के गांव भुडंगपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडर वाहन में भिड़ंत हो गई। हादसे में लोडर सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद मौका पाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पटियाला के गांव रसूलपुर दुंधी माजरा निवासी हरविंद्र ने नग्गल थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी गांव में दूध की डेयरी है।
विज्ञापन
रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे उसका बड़ा भाई भूपेंद्र सिंह (32) और बुआ के बेटे भूपिंद्र सिंह (32) निवासी सुंदर सिंह जिला पटियाला के साथ गाड़ी में दूध और पनीर के ड्रम लोड कर अंबाला में सप्लाई देने जा रहा था। गांव भुडंगपुर पहुंचने पर सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में घायल दोनों युवकों को शहर नागरिक अस्पताल में बने ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। यहां भाई भूपेंद्र सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और बुआ का बेटा भूपेंद्र सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने हरविंद्र की शिकायत पर आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन