फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two people died due to current in Pathankot and Firozpur

Punjab News: पठानकोट में करंट से 13 वर्षीय बच्चे और फिरोजपुर में युवक की मौत

Tue, 07 Jun 2022 09:33 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 07 Jun 2022 09:33 PM IST
सार

ममदोट की दाना मंडी के नजदीक ठंडे पानी की लगाई छबील के दौरान बिजली का करंट लगने से एक नौजवान की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दाना मंडी के नजदीक सभी लोगों ने मिलकर ठंडे और मीठे पानी की छबील लगाई थी।

विज्ञापन
Two people died due to current in Pathankot and Firozpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पठानकोट के गांव कटारुचक्क में 13 वर्षीय बच्चे की पावरकॉम पोल से करंट लगने से मौत हो गई। गांव कटारुचक्क का रहने वाला अविकेश आठवीं कक्षा में पढ़ता था। थाना सदर पुलिस ने परिवार की शिकायत पर पावरकॉम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक अविकेश के बड़े भाई अश्विनी कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका 13 वर्षीय छोटा भाई अविकेश आठवीं कक्षा में पढ़ता है। 

विज्ञापन


उनके माता-पिता मेहनत मजदूरी का काम करते हैं। मंगलवार सुबह वह अपने घर में था, उसे उसके गांव के रणजीत कुमार ने आकर बताया कि छोटे भाई अविकेश को पावरकॉम के सरकारी पोल से करंट लग गया है। वह नंबरदार के खेतों में गिरा पड़ा है। यह सुनकर मौके पर पहुंचा तो देखा कि उसके भाई की करंट लगने से मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसके भाई की मौत बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से हुई है। मामले की जांच कर रहे सदर थाना के एएसआई सुरिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक युवक के भाई के बयान पर बिजली विभाग के खिलाफ मामला दर्जकर सिविल अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरोजपुर में करंट लगने से युवक की मौत
ममदोट की दाना मंडी के नजदीक ठंडे पानी की लगाई छबील के दौरान बिजली का करंट लगने से एक नौजवान की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दाना मंडी के नजदीक सभी लोगों ने मिलकर ठंडे और मीठे पानी की छबील लगाई थी। इस दौरान अचानक कर्ण शर्मा को करंट लग गया। इसके बाद उसे तुरंत फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed