फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two people dead including a woman in accident between car and bus in Faridkot

बस से सीधी टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, अंदर ही पिस गए युवती समेत दो लोग

Tue, 17 Jul 2018 10:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटकपूरा (फरीदकोट)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटकपूरा (फरीदकोट) Updated Tue, 17 Jul 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
 Two people dead including a woman  in accident between car and bus in Faridkot
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
बठिंडा रोड पर एक कार और बस की टक्कर में युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मुक्तसर के गांव सुखना अबलु निवासी अमनदीप सिंह और बठिंडा निवासी मनदीप कौर के रूप में हुई है। बठिंडा के अजीत रोड गली नंबर-20 में इमिग्रेशन का कारोबार करने वाला अमनदीप सिंह अपनी फोर्ड फीगो कार में बठिंडा की ही रहने वाली मनदीप कौर नामक युवती के साथ कोटकपूरा से बठिंडा को जा रहा था।
विज्ञापन


जब वह करीब सवा चार बजे बठिंडा रोड पर पहुंचे तो सामने से आ रही एक प्राइवेट जीएनटी कंपनी की बस के साथ उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार चालक अमनदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल लड़की मनदीप कौर को तुरंत कोटकपूरा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंची समाजसेवी व कांग्रेस महिला विंग की नेता अमन बराड़ ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से बिखर गई और हादसे में बस पास लगे वृक्षों से टकराने से बच गई। इसके कारण नुकसान होने से बचाव हो गया। बताया जा रहा है कि घटना में मरने वाले युवती, उक्त व्यक्ति के साथ ही इमिग्रेशन का काम करती थी। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed