फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two people burn alive in khanna due to Current

लुधियानाः चारपाई में करंट फैलने से लगी आग...दो दोस्त जिंदा जले, शरीर से निकल रहा था धुंधा

Sat, 29 Dec 2018 09:18 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 29 Dec 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
Two people burn alive in khanna due to Current
दो युवक जिंदा जले

खन्ना जिला पुलिस के गांव बघौर में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा घटा। वहां एक कमरे में दो दोस्तों की करंट लगने के बाद जलने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बघौर निवासी लखवीर सिंह(40) पुत्र प्यारा सिंह और लाल सिंह (55) पुत्र गुरमेल सिंह कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान पास पड़े हीटर से उनकी लोहे की चारपाई में करंट लगा और दोनों जिंदा जल गए। 

विज्ञापन


दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पड़ोसियों ने कमरे से धुआं निकलते देखा तो शोर मचाया। लेकिन उनके बार बार कहने के बाद भी दोनों लोग बाहर नहीं आए और न ही कोई जवाब मिला। इसके बाद लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया तो देखा तो दोनों के शरीर से धुआं निकल रहा था। पुलिसवालों के अनुसार यह घटना सुबह 9 बजे की लगती है। यही कारण था कि तीन घंटे में दोनों के शरीर के काफी हिस्से जल चुके थे। 
विज्ञापन


दोनों की पत्नियां छोड़कर चली गई थीं
शुक्रवार को जिस घर में यह दो लोगों की करंट के बाद जलने से मौत हुई है। उस घर के मालिक लाल सिंह का अपनी पत्नी के साथ लगभग 20 साल पहले कोई वैवाहिक डिस्पयूट हो गया था। जिसके चलते वह उसे छोड़कर चली गई थी। वहीं, दूसरी ओर लखबीर की पत्नी भी किन्हीं कारणों के चलते लगभग 13 साल पहले उसे छोड़कर चली गई थीं। पिछले काफी समय से यह दोनों आपस में अच्छे दोस्त थे और अधिकांश वक्त साथ ही रहते थे। दोनों ही लेबर का काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहना है आईओ का
जब इस संबंध में केस से संबंधित आईओ थानेदार प्रमोद कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने इस संबंध में धारा 174 के अधीन कार्रवाई की है। शनिवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed