{"_id":"57ba0e054f1c1bf53ed4f45e","slug":"two-people-areest-for-summegling-of-drugs","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में फैलता ड्रग्स का कारोबार, हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर में फैलता ड्रग्स का कारोबार, हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 22 Aug 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
ड्रग्स स्मगलिंग
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम ब्रांच की टीम ने हेरोइन समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों की पहचान सेक्टर-45 निवासी साहिल कटारिया उर्फ शैंकी (28) और सेक्टर-20 निवासी टोनी (25) के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि दो युवक नशे की खेप से साथ आ रहे हैं।
इसी जानकारी पर क्राइम ब्रांच की टीम ने सेक्टर-45 ए में नाका लगाया था। जैसे ही दोनों वहां पहुंचे पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। उनकी तलाशी लेने पर साहिल से 10 ग्राम हेरोइन, जबकि टोनी से 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
दोनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि साहिल पंजाब यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट है और टोनी सिर्फ बारहवीं पास है। पुलिस का कहना है कि दोनों 2015 से मादक पदार्र्थों की तस्करी कर रहे हैं। दोनों की कॉल डिटेल पुलिस खंगाल रही है। पुलिस का मानना है कि दोनों आरोपी दिल्ली से नाइजीरियन मूल के लोगों से मादक पदार्थ की खेप लेते थे और शहर में आकर अपने सर्किल में बेचते हैं।