फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two Misdeed Case filed in abohar and Firozpur of Punjab

पंजाब में फिर हैवानियत: पांच साल की बच्ची से चाचा ने किया दुष्कर्म, ससुर ने बहू संग किया घिनौना काम

Sun, 18 Sep 2022 06:44 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर/फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 18 Sep 2022 06:44 PM IST
सार

पंजाब के फिरोजपुर जिले के एक गांव में चाचा ससुर ने बहू से दुष्कर्म किया। पुलिस ने रविवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Two Misdeed Case filed in abohar and Firozpur of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में दो अलग-अलग दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। पहला मामला अबोहर जिले का है। दूसरा मामला फिरोजपुर का है। अबोहर के एक गांव में पांच वर्षीय बच्ची से उसके ही चाचा ने दुराचार किया। घटना का पता चलते ही परिजनों ने पीड़िता को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया, जबकि पुलिस ने आरोपी को काबू कर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। 

विज्ञापन


सरकारी अस्पताल में दाखिल पीड़िता की मां ने बताया कि शनिवार को परिवार खेतों में नरमा चुगने गया था। जबकि उसकी पांच वर्ष की बेटी घर पर अकेली थी। इसी दौरान रिश्ते में लगता उसका 21 वर्षीय चाचा चीज दिलाने का लालच देकर खेत में ले गया और उसके साथ दुराचार किया और वापस घर छोड़ गया। 
विज्ञापन


महिला ने बताया कि जब वे खेत से घर आए तो बच्ची ने उसे सारी बात बताई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और रात को ही उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। सूचना मिलते ही पुलिस ने रविवार सुबह आरोपी को काबू कर लिया। उसके खिलाफ दुराचार के आरोप में मामला दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहू से चाचा ससुर ने किया दुष्कर्म
उधर, फिरोजपुर जिले के एक गांव में चाचा ससुर ने बहू से दुष्कर्म किया। पुलिस ने रविवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। पीड़िता (30) ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी को लगभग 12 साल हो चुके हैं। रात करीब 11 बजे पानी पीने के लिए उठी थी। तभी उसके चाचा ससुर ने उसका मुंह बंद कर एक कमरे में खींचकर ले गया और दुष्कर्म किया। किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर परिवार के अन्य सदस्यों के पास पहुंची। पुलिस ने पीड़िता का सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed