{"_id":"63334a08ac9b995e2b6f3327","slug":"two-minor-sisters-accuse-father-of-misdeed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाप बना हैवान: नाबालिग बहनें बोलीं- मुंह में कपड़ा ठूंस पिता करता है दुष्कर्म, जबरन शराब व सिगरेट भी पिलाता है","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाप बना हैवान: नाबालिग बहनें बोलीं- मुंह में कपड़ा ठूंस पिता करता है दुष्कर्म, जबरन शराब व सिगरेट भी पिलाता है
Wed, 28 Sep 2022 01:40 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 28 Sep 2022 01:40 AM IST
सार
लड़कियों ने बताया कि पिता दुष्कर्म से पहले जबरदस्ती शराब और सिगरेट व बीड़ी पिलाता था। जब इस संबंध में खन्ना के डीएसपी विलियम जेजी से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि दोनों बच्चियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। इस संबंध में पुलिस उचित कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के खन्ना की दो नाबालिग बहनों ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पिता पर लंबे समय से दुष्कर्म करने का आरोप है। इसकी शिकायत खन्ना के एसएसपी दयामा हरीश कुमार ओम प्रकाश को दी गई है। डीएसपी विलियम जेजी, महिला इंस्पेक्टर राज परमिंदर कौर, एसएचओ अमृतपाल सिंह के साथ भारी पुलिस बल दोनों बहनों के बयान कलमबद्ध करने मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने दोनों बहनों को अलग-अलग बुलाकर बयान कलमबद्ध किए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दोनों नाबालिग बहनें 10 और 15 साल की हैं। उन्होंने बताया कि उनका पिता शराब पीने का आदी है। पिछले कई सालों से उनके साथ मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म करता आ रहा है। इसके अलावा तरह-तरह की यातना भी देता है। दोनों बच्चियों ने पिता के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
लड़कियों ने बताया कि पिता दुष्कर्म से पहले जबरदस्ती शराब और सिगरेट व बीड़ी पिलाता था। जब इस संबंध में खन्ना के डीएसपी विलियम जेजी से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि दोनों बच्चियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। इस संबंध में पुलिस उचित कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन