{"_id":"5a5067c84f1c1bbf2d8b4f9f","slug":"two-men-were-kidnapped-in-phase-7-in-the-film-style","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिल्मी स्टाइल में फेज-7 से दो लोग किए अगवा, कार चला रही थी युवती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिल्मी स्टाइल में फेज-7 से दो लोग किए अगवा, कार चला रही थी युवती
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
Mohali Kidnapping
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेज-7 मार्केट के बैक साइड में स्थित बुटीक से शुक्रवार शाम दो लोगों को फिल्मी स्टाइल में कार में डालकर अगवा करने का मामला सामने आया है। कार एक युवती चला रही थी, जबकि तीन-चार लोग उसके साथ थे।
अगवा किए गए लोगों की पहचान मोहम्मद जाहिर (24) और साजिद अहमद (26) के रूप में हुई है। दोनों बुटीक में मास्टर और कारीगर के रूप में काम करते थे। साथ ही मलोया चंडीगढ़ में रहते थे। घटना के तुरंत बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर मटौर थाने की पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अब तक अगवा किए गए लोगों का कुछ पता नहीं लग पाया है।
जानकारी के मुताबिक, घटना फेज-सात की मार्केट के बैक साइड में चलने वालै मैपल्स बुटीक पर शाम चार बजे बाद की है। अगवा किए गए मोहम्मद जाहिर के रिश्तेदार फैजान ने बताया कि सभी लोग बुटीक में काम कर रहे थे। तभी कुछ लोग व एक महिला सफेद रंग की कार में आए।
विज्ञापन
साथ ही उनके मास्टर को बाहर बुलाया और कहा कि कुछ पूछना है। जबकि उनमें से कुछ लोगों ने उनके पते नोट किए। इसी बीच वह उनके रिश्तेदार व दूसरे को कार में डालकर ले गए। कार को महिला चला रही थी। उन्होंने तुरंत इस बारे में अपनी मालकिन गगनजीत कौर को बताया तो उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी। मौके पर पुलिस की टीमें पहुंच गईं। हालांकि लोग बता नहीं पा रहे थे कि कार वाले उन्हें कहां ले गए। इस संबंध में मटौर थाने के एसएचओ जरनैल सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना के बाद जब मौके पर पहुंची पीसीआर ने इलाके के लोगों से पूछताछ की। लोग कुछ भी बताने से पीछे हट रहे थे। इसके साथ ही पुलिस पार्टी द्वारा इलाके में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी जा रही है। ताकि आरोपियों के बारे में सुराग लगाया जा रहा है।
चार साल से कर रहे थे काम
बुटीक मालकिन ने बताया कि जिन लोगों को अगवा किया गया है। वह उनके यहां चार साल से काम कर रहे हैं। उनके बारे में कभी कोई शिकायत नहीं आई। उन्हें अपने कारीगरों की चिंता सता रही है कि उनके साथ कोई अनहोनी न हो जाए।