{"_id":"efba543b5217150d4e82bb30930763e0","slug":"two-member-of-auto-gang-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट करने वाले आटो गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटपाट करने वाले आटो गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला, पिंजौर
Updated Mon, 02 Dec 2013 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला से आए तीन बुजुर्गों को जंगल में ले जाकर लूटपाट करने वाले आटो गैंग के दो आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एक आटो चालक ने उन्हें चंडीगढ़ पहुंचाने के बहाने आटो में बैठाया था और मल्लाह मार्ग लिंक रोड पर गांव नालाजबरोट के नजदीक जंगल में ले जाकर पहले उन्हें घायल किया, फिर करीब 12 हजार रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन
पिंजौर पुलिस और सीआईए स्टाफ ने ज्वाइंट आपरेशन चलाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसीपी कुशल पाल राणा ने बताया कि एसएचओ पिंजौर और सीआईए इंस्पेक्टर उमेद सिंह की टीम ने हर्ष कुमार उर्फ काला (30) और नरेंद्र कुमार उर्फ बंटी (34) को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
काला को ऑटो स्टैंड और बंटी को कालका बस अड्डे के नजदीक से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने वारदात कबूल ली है।
दो बुजुर्गों पर लोहे के पाइप से किया था वार
शिमला निवासी सती सिंह (74), हुकुम सिंह (110), अभय सिंह (82) डेरा व्यास पंजाब के लिए चले थे। शिमला से उन्होंने चंडीगढ़ के लिए बस ली और गलती से कालका उतर गए।
कालका में ऑटो चालक ने इनसे 30 रुपये प्रति सवारी लेकर चंडीगढ़ छोड़ने की बात की थी। आटो में एक युवक पहले ही बैठा था।
बाद में ये आटो लेकर गांव नालाजबरोट के नजदीक गए और जंगल में ले जाकर तीनों को धमकाया और पैसे देने से इनकार करने पर लोहे के पाइप से सती सिंह व अभय सिंह को घायल कर तीनों से करीब 12 हजार रुपये लूट लिए थे। उनके खिलाफ पिंजौर थाने में पर्चा दर्ज हुआ था।