फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two man from Jalandhar kidnap in Thailand

होलीडे पर थाइलैंड गए जालंधर के दो युवक किडनेप, फिरौती मांगी

Wed, 17 Jun 2015 08:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार(पंजाब) Updated Wed, 17 Jun 2015 08:54 AM IST
विज्ञापन
two man from Jalandhar kidnap in Thailand

गर्मी की छुट्टियां मनाने थाईलैंड गए जालंधर के दो युवकों का वहां अपहरण कर लिया गया। अपहरणकर्ताओं ने परिजनों से दस लाख रुपये की फिरौती मांगी है। परिजन के पास थाईलैंड से फिरौती के लिए फोन भी आया है। जालंधर पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


न्यू शास्त्री नगर के रहने वाले अजय कुमार दोस्त हरकमल के साथ 13 जून को कोलकाता से फ्लाइट लेकर थाईलैंड गए थे। वहां से वह पट्टाया शहर पहुंचे। पट्टाया पहुंचते ही उनका अपहरण कर लिया गया। उनके परिवार वालों को फोन आया कि अगर वे अपने बेटे की सलामती चाहते हैं तो वे उन्हें दस लाख रुपये दे दें, नहीं तो उनके बेटे को मार दिया जाएगा।
विज्ञापन


किडनैपर ने थाईलैंड के नंबर से ही कॉल किया, लेकिन बात करने वाला हिंदी और पंजाबी बोल रहा था। अजय और हरकमल दोनों दोस्त हैं। हरकमल को कुछ दिनों के बाद ऑस्ट्रेलिया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी रविंदरपाल सिंह संधू ने कहा कि 15 जून को अजय के भाई अविनाश को थाईलैंड के नंबर से कॉल आई थी कि उनके भाई को किडनैप कर लिया गया है। फिरौती में 10 लाख रुपये मांगे गए थे। किडनैपर से बात करने के लिए अविनाश ने उस नंबर पर दोबारा बात करने का प्रयास किया।


लेकिन नंबर मिल नहीं रहा था। संधू ने कहा कि अभी कुछ नहीं कहा जा सकता कि युवकों को प्रोफेशनल गैंग ने अगवा किया या कोई उनका जानकार है। पुलिस थाईलैंड पुलिस के साथ संपर्क कर रही है।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आशंका जताई है कि हरकमल थाईलैंड से ही ऑस्ट्रेलिया चला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed