फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   two ladies suicide at ludhiana due to husband illegel relations

भाभी बनी सौतन तो सह न पाई पत्नी, बेटे सहित उठाया खौफनाक कदम

Wed, 24 Aug 2016 09:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना
अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना Updated Wed, 24 Aug 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
two ladies suicide at ludhiana due to husband illegel relations
सुसाइड - फोटो : demo pics
पति के अपनी भाभी से अवैध संबंधों को सह न पाई विवाहिता और उसके 11 साल के बेटे के साथ खौफनाक कदम उठा लिया। घटना, लुधियाना में थाना समराला के गांव हरबंसपुरा में हुई। थाना समराला पुलिस ने महिला के ससुर दारा सिंह, पति सुखवीर सिंह, सास गुरचरन कौर और जेठानी हरदीप कौर पर पर्चा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


मरने वाली रुपिंदर कौर के भाई गुरप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की 13 साल पहले गांव पंजेटा के सुखवीर सिंह से शादी हुई थी। उनसे एक लड़का मनजीत सिंह (11) है। शादी के कुछ साल बाद ससुराल वाले बहन से मारपीट करने लगे जिसकी वजह थी सुखवीर सिंह के अपनी भाभी से अवैध संबंध थे। शनिवार शाम 4 बजे रुपिंदर और मनजीत ने कोई जहरीली वस्तु निगल ली। इसके बाद ससुराल वाले रुपिंदर को अपोलो अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं मनजीत सिंह को डीएमसी में ले जाया गया। वहां पर उसकी मौत हो गई। गुरप्रीत के मुताबिक जीजा सुखवीर सिंह के अपनी भाभी से अवैध संबंध को लेकर बहन रुपिंदर उसे रोकती थी जिसके चलते दोनों में झगड़ा रहता था। ससुराल वालों ने उसकी बहन को मरने पर मजबूर कर दिया जिससे उन्होंने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पति के अवैध संबंधों का खुलासा होते ही जान दी

two ladies suicide at ludhiana due to husband illegel relations
आत्महत्या - फोटो : Getty
पति के अवैध संबंधों का खुलासा होते ही जान दी
पति की मारपीट से तंग आकर डॉ. अंबेदकर कालोनी इंडस्ट्री एरिया की रहने वाली बेबी ने अपने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब उसकी मां उसके कमरे में गई। बेटी के शव को लटकता देख उन्होंने शोर मचा दिया। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन छह की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद बेबी की मां कमलेश की शिकायत पर उसके पति रोशन, बहन प्रीति, मां ऊषा, रोशन के साथ संबंध रखने वाली नीतू नाम की महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। 

जांच अधिकारी एएसआई जगदीश राज ने बताया कि बेबी की मां की शिकायत के अनुसार उसकी बेटी की शादी चंडीगढ़ निवासी रोशन के साथ हुई थी। ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे थे। एक महीना दामाद उनके पास लुधियाना में रहा। कुछ समय बाद पता चला कि रोशन के नीतू नाम की लड़की से संबंध है। इसलिए दोनों पति-पत्नी में झगड़ा हो गया और रोशन वापस चंडीगढ़ चला गया। वहां जाकर आरोपी ने अपनी पत्नी पर तलाक के लिए केस कर दिया। 20 अगस्त को उसकी केस की चंडीगढ़ कोर्ट में तारीख थी। वहां बेबी गई थी।

इस बीच जब वह कोर्ट से बाहर आई तो रोशन ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। बेबी परिजनों के साथ घर लौट आई। घर आते ही उसने करीब शाम साढ़े पांच बजे अपने कमरे में जाकर दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। एएसआई जगदीश राज ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed