{"_id":"655cc99e104f17292809ebeb","slug":"two-killed-in-road-accident-in-moga-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा में दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी तेज रफ्तार ऑल्टो, दो की मौत और एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोगा में दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी तेज रफ्तार ऑल्टो, दो की मौत और एक घायल
Tue, 21 Nov 2023 08:51 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 21 Nov 2023 08:51 PM IST
सार
एएसआई ने बताया कि मेहर सिंह को बहू और पोता दवा दिलवाने जा रहे थे। बुट्टर कलां लिंक रोड पर इनकी कार का संतुलन बिगड़ गया और हादसे का शिकार हो गए। मेहर सिंह के पोते बेअंत सिंह को मोगा मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मोगा जिले के गांव बुट्टर कलां में एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार का संतुलन बिगड़ गया और वह खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से जा भिड़ी। हादसे में दो की मौत हो गई है और एक जख्मी है। वहीं, सारी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
बेअंत सिंह के अनुसार वह अपनी माता और दादा के साथ मोगा में दवा लेने जा रहे थे। बुट्टर कलां के लिंक रोड पर पहुंचते ही कार का संतुलन बिगड़ गया और वह खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। इसमें दादा मेहर सिंह और मां हरप्रीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई और वह जख्मी हो गया। उसे मोगा मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
एएसआई ने बताया कि मेहर सिंह को बहू और पोता दवा दिलवाने जा रहे थे। बुट्टर कलां लिंक रोड पर इनकी कार का संतुलन बिगड़ गया और हादसे का शिकार हो गए। मेहर सिंह के पोते बेअंत सिंह को मोगा मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। परिवार के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।