{"_id":"5df0abaa8ebc3e87a35942e9","slug":"two-indian-airforce-personnel-died-in-road-accident-in-sunam-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः सुनाम में ट्रक व स्कॉर्पियो की टक्कर में दो एयरफोर्स जवानों की मौत, एक मृतक हरियाणावासी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाबः सुनाम में ट्रक व स्कॉर्पियो की टक्कर में दो एयरफोर्स जवानों की मौत, एक मृतक हरियाणावासी
Wed, 11 Dec 2019 02:16 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुनाम(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुनाम(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 11 Dec 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
हादसे में मरने वाले कमलदीप सिंह और चिराग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक और स्कॉर्पियों की आमने-सामने की टक्कर में भारतीय वायुसेना के दो जवानों की मौत हो गई। मृतकों में से एक हरियाणा का रहने वाला था। हादसा पंजाब के सुनाम में हाईवे पर गांव संजूमा के पास हुआ। हादसे में मरने वाले युवकों की पहचान गांव मर्दखेड़ा निवासी कमलदीप सिंह बराड़ (30) पुत्र बख्शीश सिंह और हरियाणा के जींद जिले के नरवाना के चिराग नैन (22) पुत्र केसा राम के रूप में हुई।
हादसे में कमलदीप का चचेरा भाई और दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। एक को गंभीर हालत में पंचकूला दाखिल करवाया गया है। हादसे में एक अन्य नौजवान को भी गंभीर चोटें आई हैं, जो पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में उपचाराधीन है। टक्कर इतनी भयानक थी कि जोरदार धमाका हुआ और स्कार्पियो टूट गई।
जानकारी के अनुसर, आधी रात को संगरूर में एक दोस्त के शादी समागम में हिस्सा लेने के बाद एयरफोर्स के जवान अपने साथी जवान कमलदीप सिंह के साथ उसी के गांव मर्दखेड़ा (सुनाम से सटे) में स्कॉर्पियो से लौट रहे थे। गांव सजूमा के पास जहां टोल प्लाजा का काम बीच में ही अधूरा छोड़ा गया है, वहां स्कॉर्पियो की टक्कर सामने से आ रहे ट्रक से हो गई।
विज्ञापन
हादसा स्थल पर ही नरवाना (हरियाणा) निवासी चिराग नैन( 22) और मर्दखेड़ा निवासी कमलदीप सिंह (30) की मौत हो गई। नरवाना के ही एयरफोर्स में तैनात प्रदीप कुमार और मर्दखेड़ा के युवक लवप्रीत सिंह घायल हो गए हैं। मृतकों का सुनाम के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
हादसे के बाद टोल प्लाजा विरोधी एक्शन कमेटी और क्षेत्र के लोगों ने धरना देकर प्रशासन व सरकार के खिलाफ रोष जताया। कमेटी के प्रतिनिधि बलविंदर सिंह, हरजीत सिंह और अमनदीप सिंह ने कहा कि आधी सड़क को टोल प्लाजा निर्माण ने रोक रखा है। विरोध के बाद इसका निर्माण बंद कर दिया गया था, लेकिन सड़क को खाली नहीं किया गया है। इसी कारण यहां रोजाना हादसे हो रहे हैं। इस संबंधी डीसी घनश्याम थौरी ने कहा कि मामले की समीक्षा करके तुरंत ही सड़क को खाली करवाया जाएगा।