फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two groups out of the bloody conflict in engineering college

इंजीनियरिंग कालेज के बाहर गुटों में खूनी संघर्ष

Thu, 05 Dec 2013 09:10 AM IST
अमर उजाला मोहाली
अमर उजाला मोहाली Updated Thu, 05 Dec 2013 09:10 AM IST
विज्ञापन
Two groups out of the bloody conflict in engineering college
यूनिवर्सल इंजीनियरिंग कॉलेज बल्लोपुर के बाहर नौजवानों के दो बड़े गुटों के बीच बुधवार शाम हुए खूनी संघर्ष में आधा दर्जन नौजवान घायल हो गए है। घायलों की संख्या बढ़ सकती है। दोनों ओर से फायरिंग होने की खबर है। झगड़े में बेसबॉल बैट, ईंट-पत्थर एवं तेजधार हथियारों का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन


सूचना पर एसपी डेराबस्सी अनिल शर्मा अन्य थाना प्रभारियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वहां से चले हुए कारतूस, मोटरसाइकिल एवं बेसबॉल का बैट बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों गुटों के खिलाफ जानलेवा हमला करने एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


घायलों को पहले अंबाला के सिटी अस्पताल बाद में चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस दोनों तरफ के हमलावरों के बारे में पता लगा रही है। पुलिस इस मामले में कॉलेज के विद्यार्थियों के शामिल होने की भी जांच कर रही हे। जबकि कॉलेज प्रबंधक इस मामले में कॉलेज के विद्यार्थियों के शामिल होने से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार दो गुटों के समर्थक बड़ी संख्या में चार एवं दो पहिया वाहनों में कॉलेज के बाहर जात्सना-बल्लोपुर संपर्क मार्ग पर जमा हुए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के नौजवानों तू-तू मैं-मैं होनी लगी। बात बढ़ गई और करीब साढ़े तीन बजे दोनों गुट आपस में भिड़ गए। मारपीट में तलवारें, बेसबॉल बैट, रॉड एवं रोड़े-पत्थरों से एक दूसरे पर जमकर हमला करने लगे।

नजदीक रहने वाले ग्रामीणों का कहना था मारपीट बढ़ने पर दोनों ओर से गोली चलाई जाने लगी। करीब एक दर्जन राउंड गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली चलते ही युवक भागने लगे। झगडे़ में घायल हुए पांच युवकों को उनके साथी अंबाला सिटी के सिविल अस्पताल ले गए, जबकि एक जख्मी को मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।


डेराबस्सी सर्किल के एसपी अनिल शर्मा ने आपस में गोली चलने की पुष्टि की है। उन्हाेंने बताया कि मौके से .315 बोर के देसी तमंचे का एक चला हुआ कारतूस, बेसबॉल के दो बैट, एक सेलफोन एवं पंचकूला नंबर की दो मोटरसाइकल लावारिस हालत में मौके से बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि झगड़े की सूचना पर वह थाना प्रभारी लालडू गुरदयाल सिंह, थाना प्रभारी हंडेसरा भारत भूषण समेत पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। तब हमलावर भाग चुके थे। पुलिस ने दोनों गुटों के खिलाफ जानलेवा हमला करने एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरूकर दी है।

मौके से अंकुश पुत्र रामकुमार निवासी माणकमाजरा जिला मोहाली को डेराबस्सी सिविल अस्पताल से पीजीआई रेफर किया गया है, जबकि साहब सिंह पुत्र विक्रम निवासी करनाल, लाखन पुत्र नछत्तर निवासी अंटाला, संजय पुत्र गुलाब सिंह निवासी खेलन, रोहित पुत्र मिल्खराज निवासी घसीटपुर अंबाला तथा राजेश पुत्र रामचंद्र निवासी समता विहार कालोनी, अंबाला कैंट को अंबाला के सिविल अस्पताल में उनके साथियों ने पहुंचाया।


जहां से उन्हें चंडीगढ़ सेक्टर-32 एवं पीजीआई भेजा गया है। इनमें साहब सिंह एवं लाखन गोली लगने से बुरी तरह जख्मी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करने के लिए घायलों के बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed