{"_id":"64c61dd6260114284c030046","slug":"two-groups-clashed-near-the-police-station-in-moga-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moga News: मोगा में पुलिस थाने के पास भिड़े दो गुट, जमकर चले लात-घूंसे और डंडे, वीडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Moga News: मोगा में पुलिस थाने के पास भिड़े दो गुट, जमकर चले लात-घूंसे और डंडे, वीडियो वायरल
Sun, 30 Jul 2023 01:59 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:59 PM IST
सार
दोनों ने गुटों ने एक-दूसरे पर लूट का आरोप लगाया है। इस मामले में मोगा सिटी 1 के एसएचओ दलजीत सिंह ने बताया दो गांव के कुछ नौजवान आपस में भिड़ गए। कुछ नौजवान घायल हैं। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया। घायलों के बयान के आधार पर करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट तस्वीर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के मोगा सिटी थाना एक से 100 मीटर दूर युवकों ने जमकर गुंडागर्दी की। दो गुटों में जमकर बवाल हुआ। एक गुट दूसरे गुट के युवकों को बेरहमी से डंडों से पीट रहे हैं। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि नौ लोगों को चोट आई है। सभी को मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक एक गुट लेंडेक का रहने वाला है और दूसरा गुट गांव मोड़ है। शनिवार की रात दोनों गुट माथा ठेकने एक दरगाह गए थे। वापस आते वक्त में लोहरा चौक के पास पहले लड़ाई की। इसके बाद दोनों गुट रविवार की सुबह बस स्टैंड के पास भिड़ गए।
विज्ञापन
दोनों ने गुटों ने एक-दूसरे पर लूट का आरोप लगाया है। इस मामले में मोगा सिटी 1 के एसएचओ दलजीत सिंह ने बताया दो गांव के कुछ नौजवान आपस में भिड़ गए। कुछ नौजवान घायल हैं। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया। घायलों के बयान के आधार पर करवाई की जाएगी।
विज्ञापन