फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two groups clash in temple premises in Ludhiana of Punjab

Punjab News: मंदिर में भिड़े भाजपा नेता और पुजारी, जमकर चलीं लाठियां, दोनों गुटों के छह लोग घायल

Sun, 04 Jun 2023 08:01 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 04 Jun 2023 08:01 PM IST
सार

पुजारी का कहना है कि भाजपा नेता साथियों के साथ लाठियां लेकर आए और हमला किया है। प्रवीण बंसल ने बताया कि उन्होंने और उनके साथियों ने कोई मारपीट नहीं की है। मंदिर के पुजारी ने बेवजह अपने साथियों से हम पर हमला करवाया है।

विज्ञापन
Two groups clash in temple premises in Ludhiana of Punjab
लुधियाना में भिड़े दो गुट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लुधियाना के किदवाई नगर में स्थित आर्य समाज मंदिर में रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण बंसल और पुजारी में विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा कि दोनों गुट भिड़ गए और एक-दूसरे पर लाठियों से हमला कर दिया। हमले में दोनों गुटों के करीब छह लोग घायल हैं।

विज्ञापन


मंदिर के पुजारी ने भाजपा नेता प्रवीण बंसल पर मारपीट का आरोप लगाया है जबकि वहां मौजूद एक महिला ने उन पर मारपीट करने और अश्लील हरकत करने का भी आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने पर थाना डिवीजन-दो पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद रुकवाया। दोनों पक्षों की शिकायत सुनने के बाद मंदिर की सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार किदवाई नगर के आर्य समाज मंदिर में पुजारी 40 साल से सेवा कर रहे हैं। भाजपा नेता प्रवीण बंसल मंदिर कमेटी में कैशियर हैं। प्रवीण बंसल ने बताया वह रविवार को मंदिर में हवन कर रहे थे, जबकि पुजारी अन्य लोगों के साथ गोशाल में कार्यक्रम कर रहे थे। बंसल ने बताया गोशाला में पुजारी ने काफी ऊंची आवाज में स्पीकर लगा रखा था। जब उन्हें रोका तो उन्होंने हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता बोले- महिला ने जानबूझ कर फाड़े अपने कपड़े

पुजारी का कहना है कि भाजपा नेता साथियों के साथ लाठियां लेकर आए और हमला किया है। प्रवीण बंसल ने बताया कि उन्होंने और उनके साथियों ने कोई मारपीट नहीं की है। मंदिर के पुजारी ने बेवजह अपने साथियों से हम पर हमला करवाया है। बंसल ने महिला के आरोपों को भी नकारा है। उनका कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में सबकुछ साफ दिखाई दे रहा है। उक्त महिला ने जानबूझकर अपने कपड़े फाड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed