फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two Foreign Students Stole from Local Vendor

दो विदेशी छात्रों को सरेबाजार खंभे से बांधा

Wed, 29 Oct 2014 02:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार(पंजाब) Updated Wed, 29 Oct 2014 02:17 PM IST
विज्ञापन
Two Foreign Students Stole from Local Vendor

दो विदेशी अफ्रीकन विद्यार्थियों को चोरी के आरोप में दुकानदार ने खुद ही जज बनकर सजा दे डाली। दोनों छात्रों को रस्सी के साथ खंबे से बांधकर काफी समय तक उनका तमाशा बनाया गया। आखिरकार नंगलशामा थाने की पुलिस ने दोनों छात्रों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


रामामंडी इलाके में किराने की दुकान चलाने वाले दविंदर सिंह की पत्नी जसपाल कौर ने बताया कि मंगलवार को तीन विदेशी उनकी दुकान पर राशन खरीदने के लिए आए थे।
विज्ञापन


उन्होंने चावल मांगे, तो वह दुकान के भीतरी हिस्से में चावल लेने चली गई और इस बीच तीनों छात्रों ने उसका पैसों से भरा गल्ला उठाया और फरार हो गए। इस बीच जसपाल कौर ने शोर मचा दिया तो लोगों ने दो विद्यार्थियों को काबू कर लिया जबकि एक फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों ने भी उड़ाया विदेशी छात्र का मजाक

Two Foreign Students Stole from Local Vendor

विदेशी पैसों से भरा गल्ला वहीं पर छोड़ गए। विद्यार्थियों को मानवाधिकारों की उलंघना कर लंबे समय तक सड़क पर बांधे रखा गया और उनका खूब तमाशा बनाया गया। आते जाते राहगीर भी विद्यार्थियों को रस्सी के साथ बंधा देखकर खूब मजाक व फब्बितयां कसते देखे गए।

आखिरकार पुलिस को बुलाकर दोनों छात्रों को उनको सौंप दिया गया। वहीं एसएचओ विमलकांत का कहना है कि विद्यार्थियों के खिलाफ पुलिस को जसपाल कौर ने कोई लिखित शिकायत नहीं की, जिस कारण केस दर्ज नहीं किया गया है।

जालंधर के डिप्टी कमिशनर ऑफ पुलिस नवीन सिंगला से जब मानवाधिकारों की खुलेआम उलंघना व विदेशी विद्यार्थियों को खुद रस्सी से बांधकर सजा देने की बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला संगीन है और अगर ऐसा हुआ है तो आरोपियों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed