फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two farmers suicide at different places in Punjab

पंजाबः कर्ज से परेशान दो किसानों ने दी जान, एक ने लगाया फंदा, दूजे ने खाया जहर

Wed, 05 Sep 2018 09:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Updated Wed, 05 Sep 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
Two farmers suicide at different places in Punjab
demo pic - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब में अलग-अलग स्थानों में दो किसानों के आत्महत्या करने की खबर है। पटियाला के गांव बरसट में मंगलवार सुबह एक 34 साल के किसान ने कर्ज से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों के आरोप पर संबंधित थाना पसियाना पुलिस ने नाभा के रहने वाले एक आढ़ती के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है। थाना पसियाना के अधीन पड़ते गांव बरसट के रहने वाले किसान मनदीप सिंह (34) ने मंगलवार सुबह गांव के बाहर फंदा लगा लिया। 
विज्ञापन


जब काफी देर तक मनदीप घर नहीं पहुंचा तो परिवार वाले पशुओं के बाडे़ में पहुंचे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। परिवार वालों ने आरोप लगाया कि नाभा के रहने वाले आढ़ती भूषण कुमार के किसान मनदीप सिंह ने करीब ढाई लाख रुपये देने थे। इन पैसों को लेकर सोमवार रात आढ़ती ने फोन करके मनदीप को काफी धमकियां दी थीं और खरी खोटी सुनाई थी। इससे वह काफी परेशान हो गया और आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


किसान जत्थेबंदी ने थाने के आगे धरना देकर दर्ज करवाया केस 
भारतीय किसान यूनियन एकता (डकौंदा) को जब किसान के सुसाइड करने के बारे में पता चला तो जिला प्रधान जंग सिंह भटेड़ी, अन्य किसान नेताओं जगमोहन सिंह, डा. दर्शन पाल की अगुवाई में पसियाना थाने के आगे रोष धरना दिया गया। इसके बाद जाकर पुलिस ने आढ़ती भूषण कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया। किसान नेताओं ने कहा कि पंजाब में आढ़तिया प्रबंध किसानों के कर्ज के बोझ तले डूबने और उनके खुदकुशी करने के लिए जिम्मेदार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान ने निगला जाहर, मौत 

Two farmers suicide at different places in Punjab
suicide - फोटो : DEMO PHOTO
वहीं बरनाला के कस्बा महलकलां निवासी एक किसान ने मानसिक परेशानी के चलते जहरीला पदार्थ निगल कर खुदकुशी कर ली। थाना महल कलां के मनजीत सिंह ने बताया कि जगदीप सिंह (30) पुत्र अवतार सिंह सोडा पत्ती महलकलां मंगलवार को सुबह के समय परिजनों को बिना बताए बाइक से गया था। परिवार जब तलाश करने लगे तो किसी ने बताया कि एक बाइक सड़क के किनारे टोल प्लाजा महलकलां के पास खड़ी है।

परिजनों ने जाकर देखा तो जगदीप सिंह ने जहरीला पदार्थ निगला हुआ था। इस कारण उसके मुंह से झाग निकल रहा था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक का विवाह करीब डेढ़ वर्ष पहले हुआ था। वह कई दिनों से परेशान चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed