फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two eunuchs chop the genitals of cannabis drunken Youth at bathinda punjab

भांग पिलाकर युवक से खौफनाक हरकत, अब वो मर्द नहीं रहा

Thu, 28 Jul 2016 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बठिंडा
अमर उजाला ब्यूरो, बठिंडा Updated Thu, 28 Jul 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
Two eunuchs chop the genitals of cannabis drunken Youth at bathinda punjab
- फोटो : demo
किन्नरों ने गांव के ही एक युवक को भांग पिलाकर ऐसी खौफनाक हरकत को अंजाम दिया है जिससे अब वो मर्द नहीं रहा। बठिंडा जिले के गांव चक्क रूलदू सिंह वाला में स्थित एक डेरे के किन्नरों ने गांव के ही एक युवक को भांग पिलाकर उसका गुप्तांग काट दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी किन्नर युवक को उसके घर के आगे फेंक कर फरार हो गए। वहीं मामला सामने आने पर युवक के परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। थाना संगत पुलिस ने किन्नर रुकसाना और केवल के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


पीड़ित युवक ने बताया कि उनके गांव में जो डेरा है वो अकसर ही वहां पर बीते पांच छह सालों से जाता था। डेरे के किन्नरों के साथ डेरे का काम काज करवाता था। युवक ने बताया कि आठ दिन पहले दोनों किन्नर उसके घर आए। कहीं काम जाने का कहकर उसे अपने साथ आल्टो कार में ले गए। गांव से कुछ ही दूरी पर एक अज्ञात जगह पर ले जाकर उसे भांग पिला दी। इसके बाद वह बेहोश हो गया। उसी दिन देर रात्रि दोनों महंत उसका गुप्तांग किसी तेजधार हथियार से काटने के बाद उसे जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए। थाना संगत पुलिस के प्रभारी संदीप सिंह का कहना था कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर महंतों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed