{"_id":"58b1ccac4f1c1b565cb2335f","slug":"two-dera-sacha-sauda-members-gunned-down-in-khanna","type":"story","status":"publish","title_hn":"खन्ना: दो डेरा प्रेमियों की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खन्ना: दो डेरा प्रेमियों की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना(पंजाब)
Updated Sun, 26 Feb 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
Firing
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस जिला खन्ना के मलोद थाना क्षेत्र के गांव जगेरा में शनिवार रात अज्ञात हमलावरों ने नाम चर्चा घर में डेरा प्रेमी पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। पिता का नाम सतपाल और बेटे का नाम रमेश कुमार है। वारदात के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी।
जानकारी मिलते ही एसपी सतनाम सिंह समेत अन्य अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिता-पुत्र नामचर्चा घर स्थित कैंटीन में काम कर रहे थे। हमलावरों के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस ने दबिश तेज कर दी है। दोनों मृतक अहमदगढ़ के निवासी बताए जाते है।
एसपी सतनाम सिंह के अनुसार घटना स्थल से प्वांइट 32 बोर की पांच गोलियां बरामद की गई है। वहीं आसपास क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हमलावरों ने दोनों को सिर गोली मारी है।