फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two dead bodies found in Punjab and one other Falling into canal

पंजाबः एक दिन में दो लोगों के मिले शव, तीसरे की नहर में गिरने से मौत, इलाके में दहशत

Tue, 11 Sep 2018 09:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला (पंजाब) Updated Tue, 11 Sep 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
Two dead bodies found in Punjab and one other Falling into canal
सांकेतिक तस्वीर
एक दिन में पंजाब के दो अलग-अलग स्थानों में दो लोगों के शव मिलने से दहशत फैल गई है। पहली घटना बरनाला की है। यहां के कस्बा तपामंडी में रेलवे पार्क के पास स्थित शराब के ठेके के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। थाना सिटी के प्रभारी सर्वजीत सिंह ने बताया कि उनको क्षेत्र के लोगों ने सूचना दी कि ठेके के पास रेलवे पार्क के बाहर एक शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा। मृतक की पहचान रामू यादव पुत्र राम चंदर यादव निवासी मौजी हरी सिंह, जिला बेगूसराएं बिहार के तौर पर हुई है। वह तपामंडी में रहता था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मृतक रविवार देर रात शराब के नशे में घूम रहा था। जब सोमवार सुबह घर से बाहर आकर देखा तो एक व्यक्ति का शव गली में पड़ा था। इसकी सूचना उन्होंने थाना सिटी तपा को दी। 
विज्ञापन

अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर शव रास्ते पर फेंका

Two dead bodies found in Punjab and one other Falling into canal
सांकेतिक तस्वीर
वहीं अबोहर-गंगानगर रोड पर गांव आलमगढ के निकट एक कच्चे रास्ते पर सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की और बजरंग सहारा सेवा समिति के सहयोग से शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। श्रीगंगानगर रोड महेंद्रा कोल्ड स्टोर के पास कच्चे रास्ते पर सैर करने वाले लोगों ने सुबह अज्ञात युवक का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। 

सूचना मिलते ही थाना नंबर 1 के प्रभारी परमजीत व थाना नंबर 2 के प्रभारी चंद्र शेखर अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद युवक की हत्या की आशंका को देखते हुए उच्चाधिकारियों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे एसपी विनोद चौधरी ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। मृतक की आयु करीब 25 है। पुलिस अधिकारियों का कहना मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 

रजवाहे में गिरने से साइकिल सवार की मौत 
बरनाला के गांव सेखा में साइकिल पर सवार एक व्यक्ति की रजवाहे में गिरने से मौत हो गई। व्यक्ति नशे की हालत में था। थाना सदर के प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतक अजैब सिंह (76) पुत्र अर्जुन सिंह निवासी सेखा खेत में अपना काम खत्म करने के बाद घर जा रहा था। नशे की हालत में होने के कारण साइकिल पर जाते समय गांव सेखा में पड़ते रजवाहे में गिर गया। इस कारण उसकी मौत हो गई। नतीजतन उसका शव गांव घुन्नस के रजवाहे से मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed