{"_id":"5b543d094f1c1bb35d8b4b95","slug":"two-cousins-killed-by-cruise-car-hit-in-mohali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार क्रूज कार ने मारी जोरदार टक्कर, दो चचेरे भाइयों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार क्रूज कार ने मारी जोरदार टक्कर, दो चचेरे भाइयों की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुल्लांपुर स्थित इको सिटी में शनिवार को क्रूज कार ने दूध डालने जा रहे दो बच्चों को अपने चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद एक बच्चा कई फुट ऊपर उछलकर कार के शीशे पर गिरा। जबकि दूसरे बच्चे के सिर पर कार के फुट स्टैंड लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान नवनीत सिंह (13) व आकाशदीप (17) निवासी मुल्लांपुर गरीबदास के रूप में हुई है। पुलिस ने कार को जब्त कर उसके चालक अमरप्रीत सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 304 और 421 में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
यह घटना शनिवार शाम की है। बच्चे के चाचा नागर सिंह ने बताया कि वह मुल्लांपुर गरीब दास के रहने वाले हैं। वह इको सिटी की इंटरनल रोड से माजरी वाली साइड पंप पर पेट्रोल डलवाने जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने दोनों भतीजे को वहां से गुजरते देखा। उन्होंने भतीजों से पूछा कि तुम कहां जा रहे हो। उन्होंने कहा कि वह दूध डालने जा रहे हैं। इसी बीच बाइक रोककर वे लघुशंका करने चले गए। इस दौरान उन्होंने जोर के धमाके की आवाज सुनी। उन्होंने देखा कि चंडीगढ़ नंबर की क्रूज कार ने उनके भतीजों को अपनी चपेट में ले लिया। कार उनके भतीजों को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई।

दोनों मृतकों के पिता हैं ड्राइवर
घटनास्थल पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार
उनका कहना है कि कार से टक्कर लगने के बाद आकाशदीप काफी ऊंचाई तक उछल गया था। इसके बाद वह कार के बोनट व शीशे पर गिरा, जिससे उसके सिर पर गहरी चोटें आई और उसकी मौत हो गई। दूसरी ओर नवनीत का सिर फुट स्टैंड से टकरा गया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। इस दौरान पहले दोनों को पीजीआई ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को खरड़ सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
पता चला है कि हादसे में जिनकी मौत हुई, वे दोनों चचेरे भाई थे। दोनों पढ़ाई कर रहे थे। आकाश 12वीं कक्षा और नवनीत मिडिल श्रेणी का छात्र बताया जा रहा है। मृतक के चाचा नागर सिंह ने बताया कि दोनों के पिता ड्राइवर हैं। चंडीगढ़ में कोठियों में गाड़ी चलाते हैं।
कार चालक नशे में थे, पुलिस बचाने में जुटी
मृतक के चाचा नागर सिंह का आरोप है कि कार सवार लड़कों ने नशा कर रखा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। उनका कहना है कि पुलिस कार की डिग्गी तक नहीं खोल रही है। उन्हें संदेह है कि कार की डिग्गी में नशीला पदार्थ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।