फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   two contestent died during haryana police recuritment in kurukshetra

पुलिस भर्ती के लिए दौड़ते-दौड़ते 8 अभ्यर्थीं बेसुध, इलाज में 2 की मौत

Sat, 25 Jun 2016 06:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र।
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र। Updated Sat, 25 Jun 2016 06:32 PM IST
विज्ञापन
two contestent died during haryana police recuritment in kurukshetra
उपचार ले रहे युवकों ने दौड़ से पहले केवल जूस पीने का ही दावा किया

पिछले कई दिन से पुलिस भर्ती के लिए चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान शुक्रवार को दौड़ लगा रहे आठ अभ्यर्थी बेसुध होकर गिर पड़े। इनमें से दो की मौत हो गई जबकि छह युवकों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

विज्ञापन


चिकित्सकों ने प्राथमिक तौर पर मृतक युवकों द्वारा नशीला पदार्थ सेवन किए जाने की बात कही है। वहीं उपचार ले रहे युवकों ने दौड़ से पहले केवल जूस पीने का ही दावा किया है। इस घटना से जहां भर्ती अधिकारियों में भी अफरा-तफरी मच गई, वहीं भर्ती प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े होने रहे हैं।  पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस भर्ती के लिए कुरुक्षेत्र पहुंचे आठ युवक दौड़ लगाने के दौरान बिहोश होकर गिर गए। इनमें भिवानी जिला के धुरानीकलां निवासी सोमबीर, गुडगांवा निवासी संदीप, भिवानी के गांव खरपुरा निवासी लक्ष्मीनारायण के अलावा सुनील कुमार, सुखदेव, मुकेश, गौतम व एक अन्य युवक शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहोश हुए इन युवकों को वहीं पर तैनात पुलिस कर्मियों ने लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल पहुंचाया। यहां मौजूद डॉक्टरों ने बेसुध हुए युवकों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया और गंभीर हालत के चलते सोमबीर को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, जिसकी रास्ते में मौत हो गई।

लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में उपचार के दौरान एक अन्य युवक ने बाद में दम तोड़ दिया। होश में आने के बाद लक्ष्मीनारायण और संदीप ने बताया कि फिजीकल से पहले उन्होंने मौसमी का जूस पिया था और दौड़ते समय अचानक चक्कर आने लगे। इसी दौरान वे बेसुध होकर नीचे गिर गए, इसके बाद उन्होंने अपने आप को अस्पताल में पाया। 

एक युवक की शिनाख्त नहीं

two contestent died during haryana police recuritment in kurukshetra
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया - फोटो : amar ujala
पुलिस ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ने वाले अज्ञात युवक की पहचान के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। बताया गया है कि मृतक युवक से कोई ऐसा कागजात नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो पाती। फिलहाल उसकी शिनाख्त का प्रयास जारी है। 

शंका होने पर ही किया जाता है डोप टेस्ट : चेयरमैन
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती ने बताया कि भर्ती के दौरान नशीले पदार्थ लेकर आने वाले युवकों पर शक  होने पर ही डोप टेस्ट करवाया जाता है, जिसके लिए चिकित्सकों की टीम भी भर्ती स्थल पर तैनात की गई है। डोप टेस्ट में नशीला पदार्थ सेवन करने की पुष्टि होने पर अभ्यर्थी को प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाता है। दो युवकों की हुई मौत अत्यंत दुखद है, लेकिन उनकी मौत किस वजह से हुई, इसके लिए डीसी व एसपी को जांच के लिए आदेश दिए गए हैं। 
--------------
 भर्ती के दौरान अब तक 55 युवक बेहोशी की हालत में अस्पताल लाए जा चुके हैं। आज जो युवक अस्पताल लाए गए हैं, शायद उन्होंने किसी नशीले पदार्थ का सेवन किया था, मगर अभी इसकी पुष्टि नहीं कर सकते। पोस्टर्माटम रिपोर्ट के बाद ही सही कारण का पता चल पाएगा।
-डॉ. मुकेश, मेडिकल सुपरिटेंडेंट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed