फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two constables suspend

पड़ोसी के घर में झांका तो दो कांस्टेबल हुए सस्पेंड

Fri, 06 Dec 2013 12:02 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 06 Dec 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
two constables suspend

सेक्टर-15 में रात में दीवार फांदकर दूसरे के घर में ताकझांक करना इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के दो जवानों को महंगा पड़ा।

विज्ञापन


घर के मालिक ने पुलिस से इसकी शिकायत कर दी। दोनों जवानों ने शिकायतकर्ता से माफी भी मांगी, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ।

सेक्टर-14 थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 451(आपराधिक मंशा से घर में घुसना) और 511(किसी आपराधिक गतिविधि का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं, इंडियन रिजर्व बटालियन ने दोनों जवानों को सस्पेंड कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, सिपाही संजय कुमार और वीरेंद्र कुमार आईआरबी के जवान हैं। पिछले दिनों दोनों पंचकूला में ड्यूटी के लिए आए थे और सेक्टर-15 में अपने जानकार के घर ठहरे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान एक रात उन्होंने पड़ोस के घर की दीवार फांदकर ताकझांक की। यह हरकत देखकर कोठी मालिक ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया और थाने में शिकायत दी।

कुछ दिन शांत रहा मामला, फिर दर्ज हुआ केस
शिकायतकर्ता से माफी मांगने के बाद कुछ दिन मामला शांत रहा, लेकिन हरियाणा पुलिस के एक बड़े अधिकारी के प्रभाव के कारण दोनों सिपाहियों पर आखिरकार केस दर्ज हो गया। फिलहाल, दोनों जवान सस्पेंड चल रहे हैं। अभी उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed