{"_id":"5f8deece8ebc3e5be028c51a","slug":"two-constables-of-punjab-police-arrested-in-drug-smuggling-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहगढ़ साहिब : वर्दी पर नशा तस्करी का दाग, पंजाब पुलिस के दो कांस्टेबल गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फतेहगढ़ साहिब : वर्दी पर नशा तस्करी का दाग, पंजाब पुलिस के दो कांस्टेबल गिरफ्तार
Tue, 20 Oct 2020 01:26 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 20 Oct 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी अमनीत कौंडल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब पुलिस के दो कांस्टेबल को नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में एक किलो अफीम और सात किलो भुक्की बरामद की गई है। एसएसपी अमनीत कौंडल ने प्रेसवार्ता में बताया कि 17 अक्तूबर को रात एएसआई जसपाल सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ लुधियाना-चंडीगढ़ मार्ग पर बोपाराय ढाबा के पास खमाणों में नाका लगाया था।
विज्ञापन
इस दौरान रात 9:50 बजे समाराला की तरफ से आ रही एक ब्रिजा कार को एएसआई जसपाल सिंह ने रोककर तलाशी ली तो एक किलो अफीम और 7 किलो भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने कार चालक नवजोत सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में थाना खमाणों में केस दर्ज किया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी नवजोत सिंह ने बताया कि वह पंजाब में बतौर कांस्टेबल तैनात है और अपने दोस्त कांस्टेबल रणबीर सिंह, जो नारकोटिक्स सेल लुधियाना में तैनात है, उससे नशा लाकर बेचता है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी नवजोत सिंह को अदालत में पेश कर उसका पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। इसके अलावा आरोपी नवजोत सिंह से ड्रग मनी से खरीदी गई ब्रिजा कार, स्कूटर और बुलेट मोटरसाइकिल बरामद कर कब्जे में ली गई है।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि इस केस में कांस्टेबल रणवीर सिंह को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। जबकि इस मामले में एक अन्य तस्कर हरचंद सिंह उर्फ चंद पासी लोपो थाना समराला जिला लुधियाना को भी नामजद किया गया है, जिसकी गिरफ्तारी बाकी है। अब तक की पूछताछ से पता चला है कि दोनों आरोपी कांस्टेबल 2015 से नशा बेच रहे हैं, जिसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद इस केस से जुड़े अन्य व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।