{"_id":"647639fa643855a87c0251cf","slug":"two-children-died-due-to-drowning-in-bathinda-of-punjab-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda News: पानी की डिग्गी में नहाने उतरे दो बच्चों की डूबने से मौत, दोनों को नहीं आता था तैरना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bathinda News: पानी की डिग्गी में नहाने उतरे दो बच्चों की डूबने से मौत, दोनों को नहीं आता था तैरना
Tue, 30 May 2023 11:37 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 30 May 2023 11:37 PM IST
सार
मौके पर पहुंचे मृतक गुरदित और बाबू के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं अपने दोनों दोस्तों को गंवाना वाला आकाश गुमसुम हो गया, उसे परिजन जबरदस्ती घर ले गए। संस्था अध्यक्ष सोनू ने बताया कि दोनों बच्चों के शवों को संस्था द्वारा सिविल अस्पताल पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
डिग्गी से बाहर निकाले गए बच्चे के शव के पास खड़े लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा के माडल टाउन एरिया में स्थित पानी की डिग्गी में मंगलवार दोपहर दो बच्चे नहाने उतरे लेकिन डिग्गी ज्यादा गहरी होने और तैर न पाने की वजह से दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान बाबू पुत्र सोनू (08), गुरदित सिंह पुत्र हरजीत सिंह (14) निवासी धोबीआना बस्ती बठिंडा के तौर पर हुई है। दोनों मृतकों के शवों को नौजवान वेलफेयर सोसायटी ने डिग्गी से बाहर निकाला।
विज्ञापन
धोबीआना बस्ती निवासी आकाश ने बताया कि वह बाबू और गुरदित सिंह नाम के अपने दोस्तों के साथ मंगलवार दोपहर माडल टाउन एरिया में स्थित पानी की डिग्गी पर पहुंचे तो वहां पर बाबू और गुरदित उक्त पानी की डिग्गी में नहाने उतरे लेकिन वह पानी की डिग्गी में नहीं उतरा। जब करीब 20025 मिनट तक वे बाहर नहीं आए तो वह दोनों दोस्तों के परिजनों को बुलाने घर चला गया। वहीं, मौके पर जब दोनों बच्चों के परिजन पहुंचे तो उन्होंने शोर मचा दिया। इसके बाद वॉटर वर्कर्स विभाग के अधिकारियों ने उक्त घटना की सूचना नौजवान वेलफेयर सोसायटी के कंट्रोल रूम पर दी।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर सोसायटी के सदस्य मौके पर पहुंचे और पानी की डिग्गी में बच्चों की तलाश शुरू की। गुरदित का शव पानी की डिग्गी से कुछ ही समय में बरामद हो गया जबकि बाबू के शव को ढूंढने के लिए संस्था सदस्यों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब डेढ़ घंटे बाद गुरदित का शव डिग्गी से बाहर निकाला गया। संस्था अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी ने बताया कि दोनों बच्चों को तैरना नहीं आता था।
विज्ञापन
मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मौके पर पहुंचे मृतक गुरदित और बाबू के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं अपने दोनों दोस्तों को गंवाना वाला आकाश गुमसुम हो गया, उसे परिजन जबरदस्ती घर ले गए। संस्था अध्यक्ष सोनू ने बताया कि दोनों बच्चों के शवों को संस्था द्वारा सिविल अस्पताल पहुंचा दिया गया है, बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिए जाएंगे।