{"_id":"5ed655e8f0e0181d6c5423d5","slug":"two-brothers-shot-dead-in-punjab-s-tarn-taran","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ काटने पर हुआ मामूली विवाद, छोटे भाई ने दो बड़े भाइयों को गोलियों से भून डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पेड़ काटने पर हुआ मामूली विवाद, छोटे भाई ने दो बड़े भाइयों को गोलियों से भून डाला
Tue, 02 Jun 2020 07:13 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 02 Jun 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
छोटे भाई ने दो बड़े भाइयों की हत्या की।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरनतारन के गांव कोट धर्म चंद्रकला में पेड़ काटने के मामूली विवाद में एक युवक ने अपने ही दो बड़े भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने पहले दोनों पर दातर से वार किया। पुलिस ने कत्ल का केस दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव कोट धर्म चंद्रकला में दिलबाग सिंह और लाल सिंह अपने खेत में पेड़ काट रहे थे। इसी दौरान छोटे भाई मनजिंदर सिंह ने पेड़ काटने से रोका और झगड़ा करने लगा। इसके बाद मनजिंदर ने गाली देते हुए बड़े भाइयों पर पहले दातर से वार किया। इसके बाद दोनों पर सीधी गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोली लगने से दिलबाग सिंह और लाल सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए और अस्पताल ले जाते समय दोनों की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- डोली उठने से पहले उठी भाई और उसके तीन दोस्तों की अर्थी, शादी की खरीदारी कर लौट रहे थे
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि किसान बहाल सिंह के तीन लड़के और दो लड़कियां थी। लड़कियों की शादी के बाद बहाल सिंह ने अपनी जायदाद तीनों लड़कों दिलबाग सिंह, लाल सिंह और मनजिंदर सिंह में बांट दी। मनजिंदर सिंह को लगता था कि जमीन के बंटवारे के मौके पर पिता ने अपने दूसरे लड़कों को उनकी मर्जी की जमीन दी है। इसी बात को लेकर वह अपने दोनों भाइयों के साथ लड़ता था।
मृतकों के परिजनों ने बताया कि उनका मनजिंदर सिंह के साथ पहले से कोई झगड़ा नहीं था। पेड़ों की कटाई के मामूली विवाद में छोटे भाई ने अपने ही दो बड़े भाइयों की जान ले ली। मृतकों के परिवार के सदस्यों ने इस हत्याकांड के आरोपियों को शीघ्र पकड़ कर इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है। पिता बहाल सिंह व माता परमजीत कौर ने बताया कि कई दिनों से मनजिंदर सिंह अपने भाइयों को मारने की धमकी दे रहा था। परिवार ने कभी यह नहीं सोचा था कि वह अपने दोनों भाइयों को ही मार डालेगा।
डीएसपी सिटी सुच्चा सिंह ने बताया कि पेड़ों की कटाई को लेकर मामूली विवाद हुआ था। जिसके चलते मनजीत सिंह ने गोलियां चलाकर अपने ही बड़े भाई लाल सिंह और दिलबाग सिंह का कत्ल कर दिया। पुलिस ने कत्ल का केस दर्जकर लिया है।