फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two boys raped orchestra dancer at firozpur of punjab

आर्केस्ट्रा डांसर संग दो युवकों ने किया रेप, काम के बहाने बुलाया था

Sat, 24 Dec 2016 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Sat, 24 Dec 2016 10:02 AM IST
विज्ञापन
two boys raped orchestra dancer at firozpur of punjab
rape
आर्केस्ट्रा डांसर के साथ दो युवकों ने दुराचार किया। युवती किसी तरह चंगुल से छूटकर भागी और परिजनों को आपबीती सुनाई। मामला पंजाब के फिरोजपुर का है। दो युवकों ने युवती को कामकाज के बहाने सुनसान जगह बुलाया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने पीड़िता के बयान पर एक व्यक्ति को नामजद कर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


पीड़िता वासी गांव प्रभाव सिंह वाला थाना जलालाबाद जिला फाजिल्का ने पुलिस को दिए गए बयान में कहा है कि वह आर्केस्ट्रा कलाकार है। 18 दिसंबर की सुबह आठ बजे आरोपी बूटा सिंह वासी मुक्तसर साहिब ने उसके मोबाइल फोन पर फोन करके कामकाज के सिलसिले में गुरुहरसहाए बुलाया। गुरुहरसहाए बस अड्डे पर पहुंचने पर आरोपी बूटा सिंह उसे अपनी स्विफ्ट कार में बैठाकर गुरुहरसहाए से तीन किलोमीटर दूर खेतों में ले गया जहां ट्यूबवेल लगा था।
विज्ञापन


इस स्थान पर पहले से एक और व्यक्ति मौजूद था। दोनों ने उसे एक कमरे में बंदकर उसके साथ जबरदस्ती दुराचार किया। पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चुंगल से छूटकर घर पहुंची। पीड़िता आरोपी बूटा सिंह को जानती थी पर दूसरा व्यक्ति  कौन था उसे वह नहीं जानती थी। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता का सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया और उसके बयान पर बूटा सिंह और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया। फाजिल्का वुमन सेल की सब इंस्पेक्टर बख्शीश कौर इस मामले की छानबीन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed